..................... Jawan- किसी से नहीं भिड़ेंगे शाहरुख खान, एक फिर बदली जवान की रिलीज डेट Jawan- Shahrukh Khan will not clash with anyone, film will be release on 25 August 2023 - Hindi Filmibeat

Jawan- किसी से नहीं भिड़ेंगे शाहरुख खान, एक फिर बदली जवान की रिलीज डेट, दुखी हो जाएंगे फैंस!

jawan

शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर अभी से लोग इंतजार में है और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म पठान की तरह की धमाका करने वाली है। इस फिल्म को लेकर एक बार फिर से चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ऐलान हुआ था कि फिल्म 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। एक बार फिर से मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है और ये फिल्म अब 25 अगस्त तक टाल दी गई है।

जी हां, जवान अब 25 अगस्त 2023 को रिलीज होगी और इसको लेकर शाहरुख खान के फैंस ने भी कमर कस ली है। बता दें कि जब फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ था तो फैंस की तरफ से काफी जबरदस्त प्रतिक्रिया और शाहरुख खान को उनके देहाती लुक के लिए सराहा गया।

फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में हो रही देरी के चलते शाहरुख खान ने अपनी फिल्म को 2 जून से 25 अगस्त तक के लिए टालने का फैसला किया है। इस फिल्म को एटली निर्देशित कर रहे हैं और कलाकारों की बातें करें तो विजय सेतुपति और नयनतारा इस फिल्म में धमाकेदार काम करती नजर आएंगी।

एनिमल और गदर 2 से नहीं होगी टक्कर

शाहरुख खान की ये फिल्म किसी भी बड़ी फिल्म से नहीं टकराएगी। जी हां, एनिमल और गदर 2 से इस फिल्म का क्लैश होने के पूरे चांस थे लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। शाहरुख खान और मेकर्स ने क्लियर किया है कि फिल्म को सिंगल रिलीज मिलनी चाहिए है।

Recommended Video

Shahrukh Khan की Jawan की new release date को लेकर Tension, इन 3 dates पर अटकी बात | Atlee

पठान, जवान और डंकी

वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज होकर तगड़ा बिजनेस कर चुकी है और अब उनकी नजर जवान और डंकी पर है। शाहरुख खान डंकी में राजकुमार हिरानी के साथ काम करते दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू नजर आने वाली है।

Read more about: jawan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X