Jawan- 50 करोड़ की ओपनिंग के साथ Shahrukh Khan करेंगे धमाका? इस एक्टर ने की तगड़ी भविष्यवाणी!

सुपरस्टार शाहरुख खान ने चौंका दिया है.. जी हां हम बात कर रहे हैं जवान प्रीव्यू की और ये काफी अलग है। सभी ने उम्मीद की थी कि फिल्म कमाल की होगी लेकिन इतनी शानदार होने वाली है ये तो शायद ही किसी ने सोचा होगा।
फिल्म का ट्रेलर देखकर लोग चौंक कर खड़े हो गए हैं और कहा जा रहा है कि फिल्म कमाल की कमाई करने वाली है। हालांकि एक एक्टर ने पहले ही इस बात का दावा कर दिया है कि जवान अपने पहले दिन 50 करोड़ की ओपनिंग देने वाली है।
दरअसल हम केआरके की बात कर रहे हैं जो कि फिल्म का रिव्यू भी करते हुए नजर आते रहते हैं और अपने बयानों को लेकर कई बार मुसीबत में पड़ते हैं। केआरके ने लिखा, ''#जवान का ट्रेलर देखा! ये ट्रेलर इस बात का सबूत है कि फिल्म जवान काफी बड़ी और 100 फीसदी साउथ स्टाइल से भरपूर होने वाली है।
फिल्म का 80 फीसदी हिस्सा वीएफएक्स होगा। इसलिए #SRK 30 साल का लौंडा लग रहा है। निर्देशक #एटली ने दक्षिण की तरह एक मसाला फिल्म बनाई है। फिल्म को 50 करोड़ की ओपनिंग मिलेगी।'' इसके बाद लोग उनकी इस पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं और केआरके को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं।
हालांकि जवान में वाकई शाहरुख खान कमाल के लग रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख खान अब बैक टू बैक कमाल करने वाले हैं। शाहरुख खान के कई लुक्स इस फिल्म में नजर आने वाले हैं लेकिन बाल्ड लुक ने सबका दिल जीत लिया है। अब देखना ये है कि फिल्म रिलीज के बाद कितना कलेक्शन करती है।


Click it and Unblock the Notifications