Jawan- धोती कुर्ता पहन तिरुपति मंदिर पहुंचे शाहरुख खान, सुहाना और नयनतारा भी आई नजर

shahrukh khan, jawan, nayanthara

शाहरुख खान की जवान अपनी रिलीज के दहलीज पर खड़ी है और इस दौरान शाहरुख खान लगातार मंदिरों के चक्कर लगा रहे हैं। वो कई तरह से अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं इस वक्त उनको लेकर फिर से चर्चा है।

एक वीडियो सामने आया है और उसमें पता चला है कि 5 सितंबर को शाहरुख खान ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर का भी दौरा किया है लेकिन इस बार वो अकेले नहीं थे। इस दौरान उनके साथ जवान की एक्ट्रेस नयनतारा, सुहाना खान, मैनेजर पूजा ददलानी और निर्देशक विग्नेश शिवन थे।

वीडियो के सामने आने के बाद लोग काफी हैरान हैं क्योंकि शाहरुख खान का लुक काफी अलग था। इस वीडियो में आपको नजर आएगा कि शाहरुख खान ने धोती और कुर्ता पहना हुआ है। इस लुक के साथ वो तिरुपति मंदिर में प्रार्थना करने के लिए पहुंचे थे।

सुहाना और नयनतारा ने सफेद सलवार सूट पहना हुआ था और काफी अच्छी लग रहीं थीँ। शाहरुख खान ने इस दौरान हाथ हिलाकर और फ्लाइंग किस देकर फैंस को ग्रीट भी किया। इस वीडियो को एएनआई ने पोस्ट किया है और लिखा है,

''आंध्र प्रदेश: अभिनेता शाहरुख खान, उनकी बेटी सुहाना खान और अभिनेत्री नयनतारा ने तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आए हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''अरे भाई ओवरएक्टिंग कर रहा है, फिल्म को हिट करवा ही दो.. क्या करना पड़ रहा है बिचारे को..''

एक का कहना था, ''जवान अब तक के सबसे ज्यादा पैसा कमाने के मामले में दशक की ब्लॉकबस्टर होगी।'' एक ने लिखा, ''जवान का प्रमोशन तिरूपति से पूरे रास्ते।'' इस तरह से लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैं। फिल्म 7 सितंबर को बड़े पर्दे पर पूरी दुनिया में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही धमाका कर दिया है। फिलहाल आप देखिए तिरुपति मंदिर का ये वीडियो..

Read more about: shahrukh khan jawan nayanthara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X