Jawan - अपनी कसम दे देकर फैंस को थिएटर बुला रहे है शाहरुख खान, मजेदार ट्वीट आया सामने!

जवान ने सुबह से ही थिएटर्स में बवाल मचाया हुआ है और एक से बढ़कर एक वीडियो और फैंस के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। इसके बाद भी शाहरुख खान ने फैंस को कुछ ऐसा कहा है जो कि काफी मजेदार है।
उन्होने एक पोस्ट करते हुए फैंस को कसम दी है और परिवार के साथ थिएटर जाने की बात कही है। शाहरुख खान ने जिस हक से लोगों से कहा है वो काफी अच्छा है और ऐसा लगता है कि वो अपने किसी करीबी या परिवार से ये बात कह रहे हैं।
शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ''बेकरार हो गए अब तो आ ही जाइए....घर वालों को भी साथ लाइए। आपको हमारी कसम....!!! आप सभी के लिए हमारे प्यार की पेशकश के साथ तैयार हूं। आशा है आप सभी का मनोरंजन हुआ होगा!!!''
इसके अलावा उन्होने एक पोस्टर साझा किया है जिसमें लिखा है, ''सात को साथ साथ।'' वायरल पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं और वो जवान को लेकर मजेदार बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''मैं तो देख भी आया।'' एक ने लिखा, ''हम थिएटर्स खुलवा कर आए हैँ।'' एक का कहना था, ''कॉपी चीफ।''
एक ने लिखा, ''एक ही दिल है सर, इस बार दो बार जीत लिया।'' एक ने लिखा, ''शाहरुख भाई पैसे नहीं हैं टिकट के लिए।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन शाहरुख खान ने रिएक्ट नहीं किया है। हालांकि इसमें कोई चौकने वाली बात नहीं होगी कि वो किसी ट्वीट पर अपनी रिएक्शन दे दें।
वो अक्सर लोगों को सरप्राइज देते हैं और फैंस से बातें करते रहते हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म से उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म आराम से पहले दिन करीब 70 करोड़ की ओपनिंग देने वाली है। अगर ऐसा होता है ये इतिहास होगा और फिल्म पठान के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ने देगी। शाहरुख खान के अपोजिट इस फिल्म में नयनतारा नजर आने वाली हैं जो कि साउथ का एक बड़ा नाम हैं।


Click it and Unblock the Notifications