Jawan: भारत के बाद अमेरिका में भी चला शाहरुख खान की फिल्म का जादू, दर्शकों को पसंद आई फिल्म फिर बना रिकॉर्ड

Jawan: एटली कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म जवान (Jawan) का जादू हर तरफ देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में शाहरुख खान (Shahrukh Khan)और नयनतारा (Nayanthara)पहली बार एक साथ नजर आए हैं परंतु दोनों की जोड़ी ने कमाल कर दिया है। फैंस फिल्म की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर नए नए रिकॉर्ड बना रही हैं। ऐसे में अब भारत के बाद अमेरिका में भी फिल्म ने इतिहास रच दिया है।
अमेरिका में शाहरुख खान की फिल्म जवान-
एटली के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' अमेरिका में वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फिल्मों की लिस्ट के जगह बना ली है। शाहरुख खान की फिल्म इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है।
फिल्म ने पहले वीकेंड में 6.2 मिलियन डॉलर यानी 51.40 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' का सबसे अच्छा ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन है।
बता दें कि एडवांस बुकिंग में भी फिल्म की अच्छी कमाई हुई थी। खैर फिल्म देखकर सिनेमाघरों से बाहर आने वाले दर्शक तारीफ करते थक नहीं रहे हैं और शाहरुख-नयनतारा की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं।
भारत में शाहरुख खान की फिल्म जवान-
'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म इंडिया में बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। 'जवान' ने अब 300 से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं फिल्म वर्ल्डवाइड भी 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।
फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 80.01 करोड़ कमा कर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इतिहास रच दिया है। भारत में फिल्म को एक फिल्म नहीं बल्कि एक त्यौहार की तरह फैंस ने देखा है और इसका जश्न भी मनाया है। हर तरफ इसको लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिला है। फिल्म रिलीज वाले दिन सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो सामने आए थे जिसमें देखा जा सकता है कि फैंस के बीच जवान का अलग नशा है, कोई शाहरुख की पूजा कर रहा है तो कोई उनके लुक को कॉफी करके घूम रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












