..................... Jawan- रिलीज से पहले ही फिल्म से लीक हो गया ये तगड़ा सीक्रेट? Jawan- Shahrukh Khan father- son duo name will be Vikram and Azad in the film - Hindi Filmibeat

Jawan- रिलीज से पहले ही फिल्म से लीक हो गया ये तगड़ा सीक्रेट? शाहरुख खान को भी लगेगा झटका!

jawan, shahrukh khan

पठान के शाहरुख खान की दीवानगी का आलम पहले से दो गुना ज्यादा हो चुका है और काफी बेसब्री से उनकी फिल्म जवान का इंतजार हो रहा है। कुछ दिनों पहले इस फिल्म के प्रीव्यू ने सामने आकर धमाका कर दिया था और एक माहौल अब सेट कर दिया गया है।

लेकिन इस वक्त जो खबरें सामने आ रही है वो और भी ज्यादा चौकाने वाली हैं और फिल्म की रिलीज से पहले एक बड़ी जानकारी लीक हो गई है। इस प्रीव्यू के बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल हो सकता है।

अफवाह तब शुरू हुई जब उन्होंने छोटे और बड़े शाहरुख को देखा। हालांकि इस पूरे मामले में मेकर्स के साथ साथ शाहरुख खान और इस फिल्म की करीबियों ने चुप्पी साध रखी है। हालांकि अब कुछ रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि शाहरुख के पिता और पुत्र की जोड़ी इस फिल्म होगी और इन दोनों के नाम का खुलासा भी हो गया है।

क्या होंगे नाम?

खबरें हैं कि शाहरुख खान जो कि पिता के रूप में नजर आएंगे उनका नाम इस फिल्म में विक्रम होने वाला है जबकि पुत्र शाहरुख खान का नाम आजाद होने वाला है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही लग पाएगा। फिलहाल शाहरुख खान इस फिल्म को लेकर कुछ नहीं बोलने वाले हैं।

इस खबर को लेकर बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की एक रिपोर्ट ने किया था और उनका कहना खा, "हमें पता चला है कि शाहरुख खान के पिता के किरदार का नाम विक्रम है जो एक जवान (कमांडो) होगा और एक कमांडो टीम का नेतृत्व करेगा जिसमें 4 प्रमुख लोग शामिल होंगे।"

वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान इस वक्त फिल्म जवान के साथ साथ डंकी को लेकर भी खबरों का हिस्सा है और आने वाले वक्त में वो राजकुमार हिरानी के साथ भी दमदार काम करते दिखने वाले हैं।

Read more about: jawan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X