Jawan: भारत में शुरु हुई 'जवान' की एडवांस बुकिंग, कुर्सी की पेटी बांधकर तैयार हुए शाहरुख खान के फैंस

Jawan: हिंदी सिनेमा जगत के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इस वक्त अपनी फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में हैं। कल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, रिलीज होते ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। अब फिल्म (Jawan) की एडवांस बुकिंग भी भारत में शुरु हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
शाहरुख खान की फिल्म जवान-
साउथ सुपरस्टार नयनतारा और शाहरुख खान की फिल्म जवान का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसकी एडवांस बुकिंग शुरू होने का फैंस इंतजार कर रहे थे।
विदेशो में तो कुछ समय पहले एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी और अब आखिरकार इंडिया में भी जवान की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। शाहरुख खान ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।
शाहरुख ने जवान के ट्रेलर के साथ ही बताया था कि शुक्रवार को फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होगी। शाहरुख खान ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वह लोगों के कमेंट पढ़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जवान के ट्रेलर की झलक भी दिखाई गई है।
सुपरस्टार शाहरुख खान वीडियो में कहते हैं- 'बहुत बेकरार हैं सब जवान के लिए।' शाहरुख ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- आपकी और मेरी बेकरारी खत्म हुई। एडवांस बुकिंग जवान की शुरू हो गई है।
7 सिंतबर को रिलीज होगी शाहरुख की फिल्म-
शाहरुख खान ने 31 अगस्त को जवान का ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों में फिल्म को लेकर क्रेज बहुत बढ़ गया है। जवान में शाहरुख खान 5 अलग-अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। जिसकी झलक ट्रेलर में दिखाई जा चुकी है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, सान्याा मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा और विजय सेतुपति अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म (Jawan) सिनेमाघरों में 7 सिंतबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
