Jawan Release Date- तगड़े पोस्टर के साथ शाहरुख खान ने हिलाया इंटरनेट, 'जवान' इस दिन होगी रिलीज

शाहरुख खान की फिल्म जवान का बज पठान के बाद से ही है और लोग इसको लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हालांकि इसको लेकर फैंस इंतजार कर रहे थे कि कब रिलीज डेट सामने आएगी।
अब उसका ऐलान खुद शाहरुख खान ने कर दिया है और फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। जी हां, जवान की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। एटली की ये फिल्म 7 सितंबर 2023 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
शाहरुख खान ने एक पोस्ट करते हुए धमाका कर दिया है। शाहरुख खान के फैंस का कहना है कि फिल्म काफी दमदार होगी और सही मायनों में इस फिल्म से शाहरुख खान की दमदार वापसी होने वाली है।
इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं जो कि दमदार कलाकार हैँ। अक्सर वो अपनी फिल्मों में जान फूंक देते हैं। कुछ समय पहले जवान के बारे में बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा था, "फिल्म के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
अभी भी काफी लम्बा रास्ता है। जवान के बारे में मैं आपको अभी ज्यादा नहीं बता सकता, लेकिन हां, एक अभिनेता के रूप में मैं इस फिल्म को बहुत एन्जॉय कर रहा हूं। एटली की डायरेक्शन स्टाइल काफी अलग है। सबने उनका काम देखा है। ये एक ऐसी शैली है, जो मैंने कभी नहीं की। इसलिए, मैं इसमें अपना हाथ आजमाना चाहता था।
और मुझे लगता है कि मेरी और एटली की केमिस्ट्री अच्छी है। हमने जवान के लिए जो कुछ भी किया है वह रोमांचक है।" शाहरुख खान ने पठान में कमाल का काम किया था और इस फिल्म ने रिलीज होकर 1000 करोड़ के ऊपर का बिजनेस किया है।


Click it and Unblock the Notifications