..................... Jawan prevue Twitter reactions: Shahrukh Khan's film scenes copied from Baahubali, Aparichit, Salaar and more - Hindi Filmibeat

Jawan:प्रीव्यू आते ही शाहरुख खान की फिल्म हुई ट्रोल, कोई सीन बाहुबली से तो कोई हॉलीवुड से है कॉपी, मीम्स वायरल

By Filmibeat Desk
jawan-prevue-twitter-reactions-shahrukh-khan-film-scenes-copied-from-baahubali-aparichit-salaar

Jawan prevue Twitter reactions: शाहरुख खान की जवान का टीजर सुर्खियों में है। एटली के निर्देशन में बनी इस एक्शन फिल्म की झलक का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। वहीं, अब जबकि यह सामने आ चुका है, इंटरनेट पर तहलका मचा हुआ है। शाहरुख को कभी ना देखे गए अवतार में देखकर फैंस हैरान हैं।

शाहरुख खान की इस एक्शन से भरपूर प्रीव्यू ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को एक अलग स्तर पर पहूंचा दिया है। इतना ही नहीं बड़े पैमाने पर बनी इस फ़िल्म ने अपनी भव्यता से सभी के होश को उड़ा दिया है, साथ ही एक असाधारण सिनेमाई अनुभव का वादा किया है।

ट्रोलर्स ने लगाया सीन कॉपी करने का आरोप

लेकिन साथ ही फिल्म को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। प्रीव्यू के आते ही सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई मीम्स वायरल हो रहे हैं, जहां देखा जा सकता है कि फिल्म के कई सीन्स को दूसरी फिल्मों से कॉपी किया गया है।

एक सीन प्रभास स्टारर बाहुबली से तो एक सालार से, यहां तक की हॉलीवुड की फिल्मों से भी कुछ सीन्स कॉपी किये हुए हैं। ट्रोलर्स इन सीन्स को शेयर करने से खुद को रोक नहीं पा रहे। हालांकि निगेटिव प्रतिक्रिया की तुलना में पॉजिटिव कमेंट्स छाए हुए हैं।

शाहरुख खान की इस फ़िल्म में नयनतारा, और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिनके अलावा इसमें दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

Read more about: jawan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X