Jawan Leaked- पहला शो खत्म होते ही ऑनलाइन लीक हुई जवान, लोग धड़ल्ले से कर रहे हैं डाउनलोड!

शाहरुख खान और नयनतारा की धमाकेदार फिल्म जवान आज सुबह रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर जो क्रेज देखने को मिल रहा है उससे इतना तय है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सारे रिकॉर्ड्स टूटने वाले हैं। लेकिन जो खबर हम आपको बताने वाले हैं वो मेकर्स के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है।
इस खबर के बाद बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई में बाधा आ सकती है। जी हां, जवान फिल्म टोरेंट वेबसाइटों, तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम और मूवीरुलज़ पर लीक कर दी गई है यहां पर ये एचडी में उपलब्ध है। रिलीज के कुछ घंटों के बाद ही इन वेबसाइट्स ने फिल्म को ऑनलाइन लीक कर दिया है।
रिलीज के पहले ही दिन फिल्म लीक होने से इसके बॉक्स ऑफिस बिजनेस पर असर पड़ने की संभावना है। मेकर्स के द्वारा हालांकि इस खबर पर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है लेकिन एक तबका अब थिएटर्स तक नहीं पहुंचेगा ये भी तय है।
पाइरेसी वेबसाइट्स के खिलाफ कई नियम बने लेकिन किसी तरह का कोई लाभ नजर नहीं आ रहा है। वेबसाइट्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। हालांकि एडवांस बुकिंग की बात करें तो पहले दिन इस फिल्म की ओपनिंग काफी ग्रैंड होने वाली है।
एटली की इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, संजीता भट्टाचार्य, लेहर खान, रिद्धि डोगरा, दीपिका पादुकोण समेत कई ऐसे सितारे भी नजर आने वाले हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं।
देखने वाली बात होगी कि शाहरुख खान इस पाइरेसी से कैसे निपटते हैं और उनकी फिल्म पर किस तरह का असर पड़ता है। 7 सितंबर यानि आज सुबह 6 बजे रिलीज हुई फिल्म को लेकर लोग काफी पहले से एक्साइटेड थे और आज जो फैंस का हुजूम उमड़ा वो अनरियल था। इस फिल्म के बाद शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी का हिस्सा बनेंगे।


Click it and Unblock the Notifications