Jawan के ये डायलॉग्स मचा रहे हैं बवाल, चुनाव और वोटिंग को लेकर शाहरुख खान ने दिया खास मैसेज!

Jawan Dialogues: शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म को हर तरफ से जबरदस्त रिस्पॉस मिल रहा है। जहां आम पब्लिक फिल्म पर अपना प्यार लुटा रहे हैं, वहीं समीक्षकों ने भी जवान को पॉजिटिव प्रतिक्रिया दी है।
एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर थियेटरों में त्योहार सा माहौल दिख रहा है। शाहरुख खान की धमाकेदार एक्शन से लेकर फिल्म के विलेन विजय सेतुपति की खूब चर्चा है। वहीं, फिल्म के डायलॉग्स भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।
भ्रष्ट सिस्टम पर सवाल करती है फिल्म
बता दें, जवान में जहां कुछ डायलॉग ऐसे हैं जो आपको सीटियां बजाने पर मजबूर कर दे। वहीं, कुछ संवाद सीधे भ्रष्ट सिस्टम पर सवाल खड़े करती है। किसानों की आत्महत्या से लेकर हेल्थ केयर और कॉरपोरेट सेक्टर में भ्रष्टाचार को लेकर सीधे सीधे तंज कसा गया है। इतना ही नहीं, कई सीन में शाहरुख खान का किरदार यही उम्मीदवार को वोट देने और निष्पक्ष चुनाव की बात करते नजर आया है।
यहां पढ़ें जवान के कुछ अहम डायलॉग्स:
- भारत का नागरिक हूं। हर साल नए नए लोगों को वोट देता हूं, लेकिन कुछ नहीं बदलता है।
- यहां गरीब किसान के ट्रैक्टर पर 13 फीसदी ब्याज है, लेकिन मर्सिडीज कार पर सिर्फ 8 फीसदी।
- सिस्टम ने रातों रात तुम्हारे बाप के 40 हजार करोड़ माफ कर दिये, लेकिन सिर्फ 40 हजार के लिए तुम्हारे इस सिस्टम ने इसके बाप के साथ पता है क्या किया!
- किसान की आत्महत्या पर दो लाख रूपए देती है ये सरकार, इसीलिए उसने अपनी जान ले ली।
- पांच साल के लिए सरकार चुनने से पहले ना सामने वाली जात देखनी चाहिए, ना धर्म.. देखना चाहिए तो सिर्फ ये कि वो आने वाले पांच सालों में तुम्हारे लिए क्या करेगा। हर चीज में हमें सवाल पूछने की आदत है, तो फिर उससे क्यों नहीं सवाल पूछते, जो तुमसे वोट मांगने आता है।


Click it and Unblock the Notifications