एयरपोर्ट पर सलमान खान की वजह से रोके जवान निर्देशक अटली कुमार, भाईजान ने गार्ड्स से कहकर..

salman khan atlee

सलमान खान पर लगातार खतरा मंडरा रहा है और इस वक्त एक ऐसी खबर आई है जो कि हैरान करने वाली है। पता चला है कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा के मद्देनजर जवान फिल्म के निर्देशक अटली कुमार को रोक दिया गया था।

इस दौरान सलमान खान वहां से निकल रहे थे। जब सलमान खान के निकलने का इंतजार कर रहे एटली को भाईजान ने किनारे खड़े देखा तो वो रुक गए और निर्देशक का अभिवादन किया और गार्डों को बताया कि एटली उनके साथ है, यह सुनिश्चित करते हुए कि एटली पहले प्रवेश करें।

सलमान खान के इस काम को लेकर उनकी काफी तारीफ हो रही है। कहा जा रहा है कि आने वाले समय में वो अटली कुमार के साथ नजर आने वाले हैं।

बड़ा नाम है अटली कुमार

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने धमाका कर दिया था और इसको अटली ने ही निर्देशित किया था। अटली कुमार ने साउथ इंडस्ट्री में एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी हैं, इसी कड़ी में अटली कुमार की फिल्म 'बिगिल' भी शामिल है। बिगिल का निर्देशन अटली कुमार ने किया था और उन्होंने ही इसकी कहानी लिखी थी। इस फिल्म में विजय थलापति के साथ नयनतारा नजर आई थी। फिल्म ने जैकी श्रॉफ ने भी अहम किरदार निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई करके दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

सिकंदर

सलमान खान भी अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर खबरों का हिस्सा हैँ। ईद 2025 में सिकंदर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी और इसको लेकर सलमान खान के फैंस इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि सलमान खान एक दमदार वापसी करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैँ। फिल्म की कहानी काफी अलग होने वाली है।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan atlee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X