..................... Jawan डायरेक्टर अटली ने की शाहरुख खान के Pathaan ट्रेलर को लेकर कही ये बात Jawan director Atlee said this about Shahrukh Khan's Pathaan trailer, got such a reply! - Hindi Filmibeat

Jawan डायरेक्टर अटली ने की शाहरुख खान के Pathaan ट्रेलर को लेकर कही ये बात, मिला ऐसा जवाब!

atlee, pathaan,

शाहरुख खान की फिल्म पठान का दमदार ट्रेलर रिलीज होने के बाद चर्चा में है और इसके बाद से बायकॉट की मांग और तेजी से सुनाई देने लगी है। लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं लेकिन शाहरुख खान की फिल्म जवान के निर्देशक अटली ने इस ट्रेलर को लेकर अपना रिएक्शन देने में थोड़ी सी देरी कर दी है। जी हां, अब पठान ट्रेलर पर अटली कुमार ने रिएक्ट किया है और एक पोस्ट करते हुए तारीफ की है। जवान डायरेक्टर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा,

"वाह!!!! शानदार शुद्ध एक्शन एंटरटेनर पठान होने वाला है @iamsrk किंग ऑफ मास, सर, आपको इस अवतार में देखकर खुशी और गर्व महसूस हो रहा है, कुडोस टू सिड सर और आदि सर @yrf @deepikapadukone कुडोस टू पूरी टीम पठान।''

जैसे ही ये ट्वीट सामने आया लोग इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि शाहरुख खान ने जवाब देने में बिल्कुल देरी नहीं की और लिखा, "धन्यवाद सर। आप मास किंग हैं...अगर आपको यह पसंद आया, तो यह बहुत मायने रखता है। माई लव टू यू।"

इसके बाद लोग शाहरुख खान की तारीफ कर रहे हैं और इस फिल्म को लेकर इंतजार करने की बात कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद ने पठान को निर्देशित किया है और ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में कमाल करते नजर आएंगे।

शाहरुख खान पठान, जवान और डंकी की शूटिंग लगातार कर रहे हैं और इस साल में वो कुछ बड़े धमाके करने के लिए कमर कस चुके हैं। शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था और इसके फ्लॉप होने के बाद उन्होने कई साल का लंबा ब्रेक लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X