Jawan के डायरेक्टर एटली ने की 'बवाल' की तारीफ, वरुण धवन और जान्हवी कपूर को लेकर कही ये बातें!

Jawan director Atlee reviews Nitesh Tiwari's Bawaal: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बवाल' अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो चुकी है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म एक अनोखी लेकिन प्यारी सी लव स्टोरी है।
दर्शकों के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री से भी बवाल को खूब प्यार मिल रहा है। करण जौहर, अर्जुन कपूर, वरुण शर्मा, मुकेश छाबरा ने जहां फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की। वहीं, शाहरुख खान की फिल्म जवान के निर्देशक एटली ने फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।
एटली ने की बवाल की तारीफ
एटली ने ट्वीट करते हुए लिखा, "बवाल, एक अच्छा अनुभव देने वाली फिल्म है। बिल्कुल ओरिजनल। ऐसा लगा जैसे कोई किताब पढ़ रहा हूं और उसकी कल्पना कर रहा हूं। सभी कलाकारों का शानदार प्रदर्शन, वरुण धवन सर ने इस फिल्म मेंं बेहतरीन काम किया है। #JanhviKapoor और पूरी कास्ट और क्रू को शानदार बधाई.."
वरुण धवन ने कहा- सी यू सून सर
इनके ट्वीट को दोबारा शेयर करते हुए बवाल के डायरेक्टर नितेश तिवारी और वरुण धवन ने धन्यवाद कहा है। वरुण ने लिखा- "थैंक यू सर, सी यू सून.." बता दें, हाल ही में रिपोर्ट्स आई थी एटली की अगली फिल्म में कृति सुरेश और वरुण धवन की जोड़ी दिखेगी। यह एक मेगा बजट एक्शन फिल्म होगी और इसमें वरुण धवन के साथ दो हीरोइनें दिखाई देंगी।
वहीं, बवाल की बात करें तो, इस वीकेंड यदि ओटीटी पर कुछ बेहतरीन देखने की इच्छा रखते हैं, तो वरुण धवन- जान्हवी कपूर अभिनीत बवाल जरूर देंखे। नितेश तिवारी की ये फिल्म पूरी फैमिली साथ बैठकर देख सकते हैं। फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications











