जवान ने 1000 करोड़ का आंकड़ा किया पार, शाहरुख खान फैंस ने पटाखे फोड़कर मनाया जश्न, जमकर किया डांस!

Jawan: एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद, फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 1000 करोड़ का माइलस्टोन स्थापित किया है। इसी के साथ, शाहरुख खान पहले ऐसे अभिनेता बन गए जिनकी दो फिल्मों ने एक ही साल में 1000 करोड़ की कमाई की है।
इस खास मौके को शाहरुख खान के फैंस ने भी जमकर सेलिब्रेट किया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने का जश्न मनाने के लिए गेयटी गैलेक्सी सिनेमा के बाहर उनके फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई। फैंस को ढोल पर डांस करते, पटाखे फोड़ते और कुछ को थिएटर में फिल्म के ट्रैक पर नाचते हुए भी देखा गया।
फैंस फिल्म की उपलब्धियों को दिखाने वाले बड़े बैनर भी लेकर आए। वहीं, शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर भी फैंस की भारी भीड़ देखी गई, जो किंग खान के पोस्टर्स के साथ खड़े रहे। जवान हाल ही में भारत में सबसे तेज 500 करोड़ रुपये कमाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है और यह फिल्म 'पठान' और 'गदर 2' को पीछे छोड़ चुकी है।
जवान ने महज 18 दिनों में यह उपलब्धि हासिल की और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 1005 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
खास बात है कि जवान से पहले शाहरुख की पठान ने भी इस साल 1055 करोड़ का व्यवसाय किया था। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो आमिर खान को पछाड़कर शाहरुख खान एक साल में बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता बनने वाले हैं। डंकी के साथ शाहरुख 3000 करोड़ तक पहुंच सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
