शाहरुख खान की 'जवान' को लेकर लंदन के थियेटर में हंगामा, गुस्से में फैंस मांगने लगे रिफंड, जानें क्या है मामला!

Shahrukh Khan's Jawan: शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर फैंस के बीच कितना जबरदस्त क्रेज है, इसकी झलक तो हम हर दिन सोशल मीडिया पर देख रहे हैं। कुछ फैन शाहरुख के लुक में फिल्म देखने पहुंच रहे हैं, तो कुछ पूरे थियेटर को ही बुक कर रहे हैं। लेकिन लंदन के एक थियेटर में फैंस के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद वो पूरी तरह से निराश हो गए।
एक पाकिस्तानी लड़की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि थियेटर वालों ने कितनी बड़ी गड़बड़ कर दी। जिसके बाद उस सिनेमाहॉल के सभी दर्शक थियेटर वालों से रिफंड मांगने लगे। यहां जानें क्या था पूरा मामला..
एक घंटे 10 मिनट में खत्म कर दी पूरी फिल्म
सहर रशीद नाम की एक पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शाहरुख खान की फिल्म जवान से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया। उसमें उन्होंने बताया कि वो फिल्म के लिए कितनी एक्साइटेड थीं। लेकिन मामला तब खराब हो गया, जब उन्हें पता चला कि थियेटर में फिल्म का सेकेंड हॉफ पहले चला दिया गया है। उन्होंने एक घंटे 10 मिनट में मूवी खत्म कर दी। उसके बाद लिखा.. इंटरवल। लड़की ने कहा, हम लोग ये सोच रहे थे कि विलेन मर गया, अब कैसे इंटरवल हो सकता है। और फिर हमें पता चला कि उन्होंने पहला पार्ट चलाया ही नहीं, उन्होंने सीधे इंटरवल के बाद वाला पार्ट चलाया।
वीडियो में देख सकते हैं कि इस घटना के बाद वहां मौजूद सभी लोग कितने गुस्से में हैं। सहर ने उस सिनेमाघर वाले को अपने पोस्ट में टैग करते हुए लिखा कि उन्हें ना सिर्फ इस टिकट के.. बल्कि साल भर के टिकट के पैसे देने चाहिए.. क्योंकि उन्होंने उनके ड्रीम एक्टर (शाहरुख खान) की फिल्म देखने का अनुभव बर्बाद कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications