Chaleya Song: दीपिका पादुकोण के बाद अब नयनतारा के साथ रोमांटिक हुए शाहरुख खान, पार कर डाली सारी हदें

Jawan Chaleya Song: शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'जवान' का नया गाना 'चलेया' रिलीज किया गया है। यह गाना सुपरस्टार शाहरुख खान और नयनतारा पर फिल्माया गया है। इस रोमांटिक ट्रैक में दोनों कलाकारों की बेहतर केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। संगीत उस्ताद अनिरुद्ध के गीत 'चलेया' में अरिजीत सिंह और शिल्पा राव की दिल छू लेने वाली आवाज है।
यह गाना शाहरुख खान और अरिजीत सिंह के जादू को वापस लाता है, जिसने हमें कुछ सबसे रोमांटिक और भावपूर्ण नंबर दिए हैं। पहली बार एक साथ जोड़ी बनाकर, शाहरुख खान और नयनतारा स्क्रीन पर जोशभर रहे हैं। फराह खान ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है। इस गाने में फराह ने अपना सिग्नेचर स्टाइल दिया है। इस गाने के बोल गीतकार कुमार ने लिखे हैं।
7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फिल्म जवान के नए गाने में शाहरुख खान और नयनतारा रोमांस करते नजर आ रहे है। फैन्स दोनों को पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करते देखेंगे। सामने आए गाने में शाहरुख कलरफुल आउटफिट में अपना सिग्नेचर पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं, नयनतारा भी गाने में बेहद खूबसूरत दिख रही है। गाने में दोनों के डांस स्टेप्स भी पसंद किए जा रहे हैं।
यह रोमांटिक ट्रैक करीब 3.10 मिनट का है। आपको बता दें कि 220 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को साउथ के फेमस डायरेक्ट एटली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में विजय सेतुपति विलेन का रोल करते नजर आएंगे। इनके अलावा दीपिका पादुकोण-संजय दत्त का कैमियो भी है।
शाहरुख खान की फिल्म जवान का गाना चलेया.. देखने के बाद फैन्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- ब्लॉकबस्टर हिट। एक अन्य ने लिखा- ये बहुत ही शानदार है, आंखें भर आई किंग ऑफ रोमांस। एक बोला- आप स्टार नहीं हो दुनिया हो हमारी। एक ने लिखा- शाहरुख खान इस एज में भी इतना यंग है और बॉडी भी सॉलिड है। एक ने तारीफ करते हुए लिखा- इस बंदे को किसी के साथ भी कास्ट कर लो..केमिस्ट्री सब के साथ मस्त लगती है। बता दें कि गाने को कुछ ही मिनट में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक किया है।


Click it and Unblock the Notifications