Jawan: शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई 'जवान', बजट जानकर उड़ जाएंगे होश!

Shahrukh Khan: पठान की बेजोड़ सफलता के बाद से ही, फैंस को शाहरुख खान की अगली फिल्म 'जवान' का बेसब्री से इंतजार है। एटली के निर्देशन में बनी, शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर ये बहुप्रतीक्षित फिल्म अब रिलीज से कुछ ही दिनों की दूरी पर है। ऐसे में हर तरफ फिल्म का क्रेज देखा जा रहा है।
जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेड पंडित अभी से ही कयास लगा रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी। अपने एक्शन सीक्वेंस और स्टारकास्ट को लेकर फिल्म पहले से ही काफी सुर्खियां बटोर रही है। वहीं, अब फिल्म का भारी भरकम बजट भी सामने आ गया है।
शाहरुख खान की सबसे बड़ी फिल्म
रिपोर्ट्स की मानें तो ये शाहरुख खान की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। 300 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट के साथ यह शाहरुख खान की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। एक प्रोड्यूसर होने के नाते शाहरुख खुलकर खर्च करते हैं ताकि ऑडियंस के मज़े में कोई कमी ना आए। वहीं, यह पहली बार है जब एटली और शाहरुख खान किसी फिल्म के लिए जुड़े हैं। एटली भी ऐसे डायरेक्टर हैं, जो बड़े परदे की ताकत को समझते हैं। फिल्म के वीएफएक्स पर काफी खर्च किया गया है।
विशाल सेट्स बनाकर की गई है शूटिंग
बता दें, फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, क्रोमा में शूट किये जाने के जगह, रियल सेट्स बनाए गए, जहां सभी एक्शन सीन्स को शूट किया गया। जैसा कि पठान में भी किया गया था। यह निर्णय फ़िल्म को अधिक वास्तविक और जीवंत माहौल देने के लिए किया गया। इंडस्ट्री के एक सूत्र के अनुसार, कुछ देरी होने और दोबारा शूटिंग की वजह से भी बजट बढ़ गया। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications