"मूवी नहीं फेस्टिवल है..." मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी की बातों पर जवान एक्ट्रेस नयनतारा ने दिया ऐसा रिएक्शन

Nayanthara: शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म 'जवान' को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है, फिल्म रिलीज होते ही सबसे बड़ी हिट हो चुकी है। इसी बीच बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) अपने पति के साथ स्पॉट हुई तो पैपराजी ने उनसे फिल्म की तारीफ करते हुए अपनी बात की तो नयनतारा ने भी खुशी ने इस पर अपना रियक्शन दिया।
जवान एक्ट्रेस नयनतारा वीडियो-
दरअसल बात ऐसी है कि, जवान की सफलता के बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस नयनतारा अपनी पति के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। इस दौरान पैपराजी ने नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन को देखकर फिल्म को लेकर खुशी जताई।
पैपराजी ने नयनतारा ने जवान की सफलता को देखते हुए कहा, मूवी नहीं फेस्टिवल है। इस पर बहुत ही विनम्र तरीके से मुस्कुराते हुए एक्ट्रेस ने पैपराजी को धन्यवाद कहा। अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यूर्जस इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिल्म के साथ साथ नयनतारा की एक्टिंग, उनके स्टाइल और उनकी अच्छे स्वभाव की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। जाहिर है कि नयनतारा इससे पहले भी साउथ सिनेमा में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं परंतु ये फिल्म जवान उनके लिए भी ड्रीम प्रोजेक्ट से कम नहीं हैं।
शाहरुख खान और नयनतारा की जोड़ी-
ये पहली बार था जब दो सुपरस्टार शाहरुख खान और नयनतारा पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आए। दोनों की जोड़ी पहली बार बनी और पहली बार में ही दोनों ने धमाका कर दिया। एटली के निर्देशन में बनी फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर अपना अलग ही झंडा फहरा दिया और शानदार कमाई के साथ इतिहास रच दिया। फिल्म को लेकर हर तरफ अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications