..................... Jawan actress Nayanthara following these 10 celebrities on Instagram, SRK, Priyanka Chopra in list - Hindi Filmibeat

Nayanthara: 'जवान' एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर आते ही इन 10 खास लोगों को किया फॉलो, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान!

Nayanthara

Nayanthara Instagram debut: शाहरुख खान (shahrukh khan) की बहुचर्चित फिल्म जवान (Jawan) में मुख्य किरदार निभाने वाली साउथ सिनेमा की सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) ने हाल ही में इंस्टाग्राम डेब्यू किया है। इंस्टाग्राम पर डेब्यू के कुछ ही घटों में नयनतारा से सोशल मीडिया पर अपना दबदबा बोल दिया है। बहुत ही कम वक्त में नयनतारा के लाखों में फ्लोअर्स हो गए हैं परंतु खुद नयनतारा ने बस 10 लोगों की फॉलो किया है, जिनका नाम जानकार फैंस हैरान रह गए।

नयनतारा का इंस्टाग्राम पर डेब्यू-

साउथ सिनेमा की फीमेल सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। उनकी मास एंटरटेनर फिल्म जवान को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। फिल्म के साथ साथ दर्शकों के बीच नयनतारा को लेकर भी काफी उत्साह है।

फिल्म के बीच में हीं नयनतारा ने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया है। नयनतारा इंडस्ट्री में काफी सालों से हैं, लेकिन सोशल मीडिया से उन्होंने हमेशा दूरी बनाए रखी। लेकिन 'जवान' के ट्रेलर लॉन्च के साथ जैसे ही वह इंस्टाग्राम पर आईं, उनके चाहने वाले खुशी से झूम उठे।

साउथ सुपरस्टार एक्ट्रेस के आते ही 24 घंटे में लगभग 1.5 मिलियन फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर हो चुके हैं। फैंस ने खुले दिल के साथ अपनी पसंदीदा अभिनेत्री का स्वागत किया। जवान का ट्रेलर के अलावा नयनतारा ने इंस्टाग्राम पर अपने ट्विन्स के साथ भी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की।

खास बात ये ही कि फैंस के साथ साथ कमेंट बॉक्स में सेलिब्रिटीज तक उनका सोशल मीडिया पर वेलकम कर रहे हैं। लेकिन इस सबके बीच में जो बात सबको हैरान कर रही हैं वो है कि दो प्यारे प्यारे बच्चों की मां और अभिनेत्री नयनतारा ने खुद बस कुछ 10 लोगों को ही फॉलो किया है जिसमें प्रियंका चोपड़ा, सामंथा रुथ प्रभु और शाहरुख खान जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हैं।

शाहरुख खान के साथ नयनतारा की फिल्म-

एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पहली बार नयनातारा और किंग खान की केमिस्ट्री फैंस को बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। कल यानी कि 31 अगस्त को जवान के ट्रेलर रिलीज हुआ है। अब 7 अगस्त को सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होगी। फिल्म का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं।

Read more about: nayanthara jawan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X