जवान एक्ट्रेस नयनतारा पर लगा लव जिहाद और भगवान राम के अपमान का आरोप, FIR दर्ज!

nayanthara

FIR On Nayanthara- शाहरुख खान की फिल्म जवान से हिंदी बेल्ट में अपना पहचान दर्ज करवाने वालीं नयनतारा को लेकर इस वक्त चर्चा है। अभिनेत्री अपनी फिल्म 'अन्नपूर्णी' को लेकर विवादों में हैं और हाल ही में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

इस फिल्म को लेकर आरोप है कि हिंदुओ की भावनाओँ को ढेस पहुंचाया गया है और भगवान श्रीराम का अपमान किया गया है। इसी आरोप के बाद इस फिल्म मेकर्स और नयनतारा पर एफआईआर दर्ज हुई है। ये एफआईआर मध्य प्रदेश के जबलपुर में दर्ज करवाई गई है।

हिंदू संगठन इस बात से नाराज था। जानकारी के मुताबिक हिंदू सेवा परिषद के अतुल जेसवानी का कहना है कि फिल्म में कुछ सीन ऐसे हैं जो कि भावनाओं को आहत करने वाले हैं। इस सीन्स में भगवान राम का अपमान भी हो रहा है।

इसके अलावा उनका आरोप है कि फिल्म में लव जिहाद भी दिखाया गया है। इसके अलावा ये भी दिखाया गया है कि भगवान राम मांसाहारी थे और वनवास के दौरान जानवरों को मार कर मांस खाते थे। इसी को लेकर बवाल मचा हुआ है। हालांकि नयनतारा की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

किसने दर्ज करवाई एफआईआर

रिपोर्ट्स की मानें तो हिंदू सेवा परिषद् ने जबलपुर के थाना ओमती में मंगलवार मेकर्स और एक्ट्रेस के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने धारा 153 और 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि मेकर्स की तरफ से किस तरह का रिएक्शन आएगा। फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर चल रही है और इसको काफी पसंद कर रहे हैं।

नयनतारा आखिरी बार जवान में शाहरुख खान के साथ नजर आईं थीं और उनको काफी ज्यादा पसंद किया गया था। वो इतनी सुंदर हैं कि लोग उनकी एक झलक के दीवाने बने रहते हैं।

Read more about: nayanthara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X