..................... Jawan actor Shahrukh Khan gave his signature pose in front of Burj Khalifa - Hindi Filmibeat

बुर्ज खलीफा के सामने 'जवान' अभिनेता शाहरुख ने दिया अपना सिग्नेचर पोज तो हो गया बवाल, तो हर तरफ गूंजा एक ही नाम

Shahrukh Khan

Shahrukh Khan: सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक की सुर्खियों में हैं। फैंस के बीच जवान अभिनेता शाहरुख खान का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बीच जब शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान का ट्रेलर हुआ तो शाहरुख खान दुबई में बुर्ज खलीफा के सामने अपने फैंस से मिलने पहुंचे। इस दौरान अभिनेता से फैंस को खुश करने के लिए अपना सिग्रेचर पोज दिया तो हर तरफ शाहरुख के नाम का शोर सुनाई दिया।

बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान का जलवा-

इस वक्त तो सोशल मीडिया के जरिये शाहरुख खान फिल्म के प्रमोशन्स में लगे हुए हैं। साथ ही वो ओवरसीज भी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीत दिन बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का ट्रेलर लॉन्च किया गया था।

अब सोशल मीडिया पर दुबई में बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान के पहुंचने वाले कई सारे वीडियो और फोटोज सामने आ रहे हैं। एक वीडियो में वो बोट में बैठकर जाते दिख रहे हैं। वो फॉउंटेन के बीच से बुर्ज खलीफा तक का सफर तय कर रहे हैं। इस बीच जब शाहरुख खान ने अपना सिग्रेचर पोज दिया तो फैंस ने अभिनेता के नाम को जोर जोर से चिल्लाना शुरु कर दिया और अपने पसंदीदा अभिनेता पर जमकर प्यार लुटाया।

वहीं एक अन्य वीडियो में शाहरुख ने बुर्ज खलीफा पर जिंदा बंदा गाने पर डांस भी किया है। इन वीडियो में शाहरुख खान पूरा स्वैग देखने को मिल रहा है। उन्होंने अपने क्लासिक स्टाइल्स फैंस को दीवाना बना दिया है। उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। इसी दौरान शाहरुख खान ने अपनी फिल्म जवान का पॉपुलर बाप-बेटे वाला डायलॉग भी फैंस को बोलकर सुनाया।

लुक की बात करें तो शाहरुख खान ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम के ऊपर लाल रंग की जैकेट गॉगल्स के साथ कैरी की है। शाहरुख इस दौरान फुल एनर्जी में नजर आए। इस इवेंट के दौरान ही शाहरुख खानम ने अपने फैंस के सामने एक बड़ा ऐलान किया। शाहरुख ने कहा कि वो अब कभी अपना सिर नहीं मुंडवाएंगे। ये पहली और आखिरी बार है, जब उन्होंने अपने बाल मुंडवाए। दरअसल, जवान में कई ऐसे सीन्स हैं जहां शाहरुख बाल्ड लुक में नजर आए।

शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म जवान-

एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की फिल्म जवान का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज किया गया है। फिल्म 7 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। शाहरुख के अलावा फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नैयनतारा नजर आने वाली हैं। वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी एक कैमियो है। इसके अलावा विजय सेतुपति निगेटिव रोल में नजर आएंगे।

Read more about: shahrukh khan jawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X