..................... Jawan Actor Shah Rukh khan Fans Dance Outside Mannat Ahead Of Movie Jawan Release watch video - Hindi Filmibeat

Watch Video: शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर पहुंचे दीवाने फैंस, जमकर किया 'Jawan' के गाने पर डांस

Jawan

Jawan: सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) का फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी दौरान सोशल मीडिया पर अलग अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे फैंस जवान की टिकट के लिए लंबा इंतजार कर रहे हैं। तो कभी शाहरुख खान (Shahrukh khan) के घर मन्नत के बाहर पहुंचकर जवान के गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं।

मनन्त के बाहर पहुंचे शाहरुख के फैंस-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो बादशाह शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान के फैंस उनके किस तरह से दीवाने हैं।

दरअसल फिल्म जवान के रिलीज से पहले किंग खान के फैंस उनको खास तोहफा देने के लिए उनके घर मन्नत के बाहर पहुंचकर उनकी ही फिल्म जवान का नया गाना 'नॉट रमैया वस्तावैया' पर शानदार डांस कर रहे हैं।

इस दौरान मन्नत के बाहर काफी भीड़ जमा है, सभी डांस करने वाले फैंस को देख रहे हैं साथ ही अपने अपने फोन से वीडियो और फोटो भी ले रहे हैं। पैपराजी भी इस दौरान किंग खान के घर के बाहर मौजूद थे। जाहिर है कि इस वक्त हर तरफ जवान का ही जलवा है।

जवान के नए गाने 'नॉट रमैया वस्तावैया' की बात करें तो ये एक डांस नंबर है। ये गाना रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गया है। गाने में शाहरुख का कूल अवतार फैंस को देखने को मिल रहा है। अपने डांस मूव्स से एक बार फिर शाहरुख ने फैंस का दिल जीत लिया है।

नयनतारा और शाहरुख खान की फिल्म-

शाहरुख खान की फिल्म जवान का फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जवान का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज कर दिया गया था। हर तरफ इस वक्त नयनतारा और शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर ही बातें हो रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर अखबारों और टीवी की हैडलाइन पर जवान दिख रहा है। सबकी नजरे इस बात पर टिकी हुई हैं कि आखिर जवान का ओपनिंग डे क्या होगा, फिल्म इस बार क्या धमाका करेंगी।

Read more about: shahrukh khan jawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X