Jawan 2- फिर बांध लो कुर्सी की पेटी, अटली ने शाहरुख खान के साथ धमाका करने को लेकर कही ये बात?

jawan 2 atlee shahrukh khan

जवान में शाहरुख खान का जिस तरह का अवतार लोगों को देखने को मिला था वो अनुभव काफी नया था। इस तरह का शाहरुक खान आपने इतने सालों में कभी नहीं देखा था। अब इस अनुभव को आगे ले जाने की कवायद शुरु की गई है।

खबरें हैं कि इस एक्शन फिल्म की सीक्वल की तैयारी है और अटली एक बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 7 सितंबर, 2023 को रिलीज़ हुई एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर डाले थे। फिल्म ने महज 10 दिनों के भीतर दुनिया भर में 700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करके बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

क्या बोले अटली?

अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर बात करते हुए अटली ने कुछ ऐसा कह डाला है जिससे शाहरुख खान के फैंस काफी उत्सुक हो गए हैं। अटली बोले, "मैं इसके बारे में निश्चित नहीं हूं। लेकिन कुछ लिखूंगा तो चौंका दूंगा।

हर फिल्म का सीक्वल आने का मौका होता है लेकिन मैं हमेशा दर्शकों को अधिक, अलग कंटेंट के साथ आश्चर्यचकित करता हूं। तो, मैं कुछ लेकर आऊंगा। आइए देखते हैं।'' शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर फिल्ममेकर ने कहा, "बेशक, कोई इनकार नहीं है। हम साथ मिलकर काम करेंगे। कब, कैसे, क्या, यह सब शाहरुख सर के ऊपर है।''

अधिकारिक ऐलान का इंतजार

शाहरुख खान का अगला प्रोजेक्ट कौन सा होगा इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि अटली काफी जल्दी इसका आधिकारिक ऐलान करेंगे। जवान 2 की संभावनाएं तेजी हैं लेकिन ये कब तक हो पाएगा इसका इंतजार करना पड़ सकता है। शाहरुख खान के साथ जवान में नयनतारा नजर आईं थीं जिनके साथ उनकी जोड़ी जम गई थी।

More from Filmibeat

Read more about: jawan 2 atlee shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X