जवानी जानेमन- सैफ अली खान करेगें तब्बू के संग रोमांस- लंदन में जल्द शुरु होगी शूटिंग
Recommended Video
सुपरस्टार सैफ अली खान काफी समय से एक हिट के चक्कर में हैं और अब उनको लेकर एक खबर सामने आई है कि वो अगली फिल्म में तब्बू के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम जवानी जानेमन है जिसको खुद सैफ अली खान की को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस बारे में ट्वीट करते हुए तरण आदर्श ने बताया कि..फिल्म को जैकी भगनानी निर्मित कर रहें हैं और इसको नितिन कक्कर निर्देशित करने वाले हैं।
गौरतलब है कि सैफ अली खान और तब्बू की ये जोड़ी एक साथ सभी को पसंद आ सकती है। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही लंदन में शुरु होने वाली है।

नितिन कक्कर की बात करें तो वो काफी बेहतरीन निर्देशक हैं और उन्होने हाल ही में नोटबुक को डायरेक्ट किया था। इसके अलावा वो फिल्मिस्तान और मितरों जैसी फिल्में भी बना चुके है।
सैफ और तब्बू की बात की जाए तो दोनो इस फिल्म में रोमांस करते नजर आने वाले हैं। जल्द ही उनकी फिल्म दे दे प्यार दे रिलीज होने वाली है और इसमें वो अजय देवगन राकुल प्रीत के साथ नजर आने वाली है। फिल्म के गाने और ट्रेलर काफी पसंद किए जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications