नशे में धुत ऐसे क्यों पड़े हैं सैफ अली खान, वायरल हो रही है ये तस्वीर
सैफ अली खान की एक तस्वीर वायरल हो रही है जहां वो एक बिस्तर पर नशे में धुत पड़े हैं। लेकिन घबराइए मत ये बस उनकी अगली फिल्म जवानी जानेमन का पोस्टर है जहां सैफ अपने चिर परिचित पुराने प्लेबॉय अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं।
पोस्टर में सैफ अली खान एक बेड पर पड़े हैं और उनके हाथ में बहती हुई दारू की बोतल। वहीं उनका टैटू भी आपको उनके सलाम नमस्ते वाले दिनों की याद दिलाएगा।

फिल्म एक ड्रामा है और 31 जनवरी 2020 को रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म के साथ डेब्यू कर रही हैं पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला। फिल्म में तबू भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी।
गौरतलब है कि इस फिल्म के साथ सैफ अली खान जनवरी में दोहरी पारी खेलेंगे। दरअसल, जनवरी 2020 के फर्स्ट हाफ में जहां, सैफ अली खान तान्हाजी में नज़र आएंगे वहीं दूसरे हाफ में इस फिल्म के साथ। डालिए जनवरी में आने वाली फिल्मों पर एक नज़र -


Click it and Unblock the Notifications
