पाकिस्तानी जावरिया खानम ने इंडिया से कर दी इतनी बड़ी डिमांड? शायद ही कभी पूरी होगी ये ख्वाहिश!

Javeria Khanam Demand To India- इस वक्त लोग सीमा हैदर की नहीं बल्कि जावरिया खानम की बात कर रहे हैं। पाकिस्तान से भारत शादी करने आई जावरिया खबरों का हिस्सा है। जावरिया काफी समय से अपने इंडियन मंगेतर समीर खान से बात करती रही हैं और इस वक्त चर्चा में हैं।
अब फाइनली दोनों देशों को बीच की दूरियां खत्म हुई हैं। हालांकि इस वक्त जावरिया का एक बयान सामने आया है जोकि आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल जावरिया ने भारत आते ही एक डिमांड कर दी है। जी हां, मजाक में ही सही, जावरिया का कहना है कि, ''शादी के लिए भारत को अलग वीजा देना चाहिए।''
जैसे ही जावरिया ने बात कही लोग अपनी अपनी तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि जावरिया खानम पर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पाकिस्तान से कुछ ज्यादा ही लोग भारत आ रहे हैं। तो कुछ का मानना है कि मोहब्बत सरहद से कोई मतलब नहीं है।
जावरिया और समीर की लव स्टोरी के चर्चा है। समीर के मुताबिक, पांच से पहले उसने जावरिया की तस्वीर अपनी मां के मोबाइल पर देखी थी। तब मम्मी से पूछा था कि ये कौन है?
मम्मी ने बताया था कि वो उसकी किसी रिश्तेदार की बेटी है, जिनका नाम अजमत स्माइल खान हैं और वो पाकिस्तान के कराची में रहते हैं। उसी वक्त मैने मां से कहा कि इस लड़की जावरिया से वो शादी करेगा। पढ़ाई के बाद वो जावरिया से मिला उनसे प्यार करने लगा। जावरिया भी समीर से प्यार करने लगी थी।
सीमा हैदर को छोड़कर लोग इस वक्त जावरिया को लेकर बातें कर रहे हैं। खबरें हैं कि जावरिया को सिर्फ 45 दिन का वीजा मिला है। हालांकि शादी के बाद वो क्या करती हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











