VIRAL VIDEO: दुनिया का दिल जीतने के बाद भी एक इंसान की मोहब्बत को तरस रहे हैं अरशद नदीम, बोले- मुझे कभी भी...

arshad nadeem

Arshad Nadeem yearning for the love: पेरिस ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले 'अरशद नदीम' इन दिनों देश दुनिया में छाए हुए हैं। बता दें कि लोग 'अरशद नदीम' की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। पेरिस ओलंपिक में अरशद नदीम ने रिकॉर्ड बना दिया है। 40 वर्ष के इतिहास में पाकिस्तान ने पहला व्यक्तिगत ओलंपिक गोल्ड जीता है।

आपको बता दें कि अरशद ने जैवलिन थ्रो में 92.97 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल पर हक जताया है। जिसके लिए उन्हें पाकिस्तानी सरकार ने कई तोहफे भी दिए हैं। इतना नाम, इतनी शोहरत पाकर भी अरशद नदीम अपनी पर्सनल लाइफ से खुश नहीं हैं। जी हां, हाल ही में अरशद नदीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हुए निराश हो रहे हैं।

अरशद ने पर्सनल लाइफ का किया खुलासा
दरअसल पाकिस्तान में हुए एक इंटरव्यू के दौरान अरशद नदीम से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किए गए। पहले तो अरशद इमोशनल हो गए, लेकिन उसके बाद वह कहते हैं कि 'मुझे आज तक कभी प्यार नहीं मिला, प्यार का मतलब है जैसे दिल में हसरत होती है कि एक इंसान ज्यादा क्लोज होना चाहिए वह नहीं है। आप चाहें फैमिली में देख लें या बाहर देख लें उस तरह की कभी फीलिंग नहीं आई।'

वीडियो को देखने के लिए यहां क्लिक करें- VIRAL VIDEO: मोहब्बत को तरस रहे हैं गोल्ड मेडलिस्ट 'अरशद नदीम' बोले- आज तक मुझे कभी भी प्यार नहीं मिला

कभी प्यार नहीं मिला...
इसके बाद एंकर कहते हैं कि 'लेकिन आपको तो पूरी दुनिया चाहती है' इसके बाद अरशद कहते हैं कि 'नहीं मैं वो बात नहीं कर रहा, मैं फैमिली की बात कर रहा हूं। जैसे एक इंसान के दिल में होती है... लगन की ये चीज होनी चाहिए थी वो कभी नहीं मिली।'

यूजर्स के दिल पर लगी बात
आपको बता दें कि अरशद के इस वीडियो ने उनके चाहने वालों को भी इमोशनल कर दिया है। इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 6 फिट का आदमी भी इमोशनल हो सकता है, यह बहुत ईमानदार इंसान है। तो वहीं दूसरे ने कहा वह इमोशनल सपोर्ट और प्यार की बात कर रहा है। हम समझ सकते हैं। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा नदीम चिंता मत करो हम सब आपके साथ हैं। बता दें कि नदीम के इंटरव्यू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X