एक साथ चार किरदार निभाएंगे जावेद
अपने मनोरंजक अभिनय और दमदार आवाज़ से बडे और बच्चों के चहिते जावेद जाफरी हर वक़्त कुछ नया करने की फिराक में रहते हैं. टेलीविज़न के साथ साथ सिनेमा के बडे पर भी जावेद का कोई सानी नहीं है.
फिलहाल छोटे और बडे पर्दे के बाद जावेद थियेटर की ओर रुख कर रहे हैं. इसका मतलब आप यह मत समझिएगा कि वे थियेटर करने वाले हैं. दरअसल मराठी सिनेमा के योग्य कलाकार भरत जाधव द्वारा चर्चित मराठी नाटक "सही रे सही" के चारो किरदारों को जावेद एक फिल्म के माध्यम से बडे पर्दे पर निभाने वाले हैं.
इस अनाम फिल्म में जिन चार किरदारों को जावेद निभाने वाले हैं उनमें पहला है 55 वर्षीय मोटा सेठ. दूसरा है मंदिर का नर्तक हरिया, जो काफी मज़ेदार है. तीसरा किरदार है श्रीमान गगलानी का, जो पेशे से सेल्स मैन है और कभी कभी हैदराबादी में बोलने लगते है. इनकी समस्या यह है कि यह बीच बीच में अपने आपसे बात करने लगते हैं.
इस फिल्म में चौथा और आखिरी किरदार दिल्ली के पंजाबी सौफ्टी सिंह का है जिन्हें बात बात में 'फुल मून ब्यूटी सलून' कहने की आदत है. इस किरादर में पुरूषों के साथ साथ औरतों के भी कुछ गुण है. यह किरदार नाटक के किरदार से प्रेरित न होकर जावेद की तरफ से तैयार किया गया है.
इस फिल्म का निर्माण दिवंगत प्रमोद महाजन के सुपुत्र राहुल महाजन कर रहे हैं तथा इसके निर्देशक हैं महेश आणे, जो काफी फिल्मों के बतौर सिनेमाऑटोग्राफर रह चुके हैं.


Click it and Unblock the Notifications