बेटे मीजान और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या के अफेयर को लेकर पहली बार बोले जावेद जाफरी!
अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा को लेकर कई बार खबरें सामने आती रहती हैं। कई रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और इन दोनों की तस्वीरें भी पार्टीज में सामने आई हैँ। लेकिन अब इन दोनों के रिश्ते को लेकर अभिनेता जावेद जाफरी का एक रिएक्शन सामने आया है। जावेद जाफरी ने खुलासा करते हुए बताया है कि ये दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
जावेद ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि उनकी बेटी और नव्या नंदा.. स्कूल के समय से दोस्त हैं और दोनों साथ पढ़ते थे। नव्या और मीजान भी काफी अच्छे दोस्त हैँ। इन दोनों की बीत जो खबरें चल रहीं हैं वो पूरी तरह से गलत हैं और अफवाह है। बता दें कि इससे एक बात को बिल्कुल क्लियर है कि दोनों के बीच अफेयर जैसा कुछ नहीं हैं। जावेद जाफरी का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

शादी करना चाहते हैं
कुछ समय पहले मीजान ने एक क्विज के दौरान कहा था कि.. वो नव्या नवेली से शादी करना चाहते हैं। इसके बाद काफी सारी बाते हुईं थीं और ये लोग फिर से चर्चा में आ गए थे।

फिल्म मलाल
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता मीजान जाफरी ने फिल्म मलाल से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी और इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

अगली फिल्म का इंतजार
फैंस काफी समय से मीजान की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। नव्या नवेली नंदा फिल्मों से पूरी तरह से दूर है लेकिन अक्सर मीजान के साथ चिल करती हुईं नजर आ ही जाती हैँ।

पहली बार बोली ये बात
मीजान के पिता जावेद जाफरी की बात करें तो ये पहली बार है कि उन्होने बेटे के रिलेशनशिप को लेकर किसी तरह की बात कही है।

ये है तस्वीर
पार्टी से इस तस्वीर के सामने आने के बाद मीजान और नव्या को लेकर अफेयर की खबरें सामने आईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications











