'मैं रणवीर सिंह का सेक्रेटरी नहीं हूं' डॉन 3 विवाद के बीच जावेद जाफरी ने क्यों कही ये बात
Javed Jaffrey On Ranveer Singh: बॉलीवुड फिल्म 'डॉन 3' से जुड़े विवाद को लेकर इंडस्ट्री में लगातार चर्चा जारी है। इसी बीच अब अभिनेता जावेद जाफरी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने इस पूरे विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और साथ ही रणवीर सिंह का समर्थन भी जताया है। हालांकि, उन्होंने इस पूरे विवाद की जानकारी होने से इनकार किया।

जावेद जाफरी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ''मुझे इस विवाद की जानकारी नहीं है। न मैं रणवीर सिंह का सेक्रेटरी हूं और न ही प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हूं, इसलिए इस विवाद की अंदरूनी जानकारी मुझे नहीं है।'' हालांकि, बातचीत के दौरान उन्होंने रणवीर सिंह के काम की तारीफ की।
जावेद जाफरी ने रणवीर सिंह के बारे में कही ये बात
जावेद जाफरी ने कहा, ''रणवीर अच्छा काम करता है और मेरा दोस्त है। मुझे भरोसा है कि विवाद जो भी होगा, जल्द ही सुलझ जाएगा।'' जावेद जाफरी का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब 'डॉन 3' विवाद लगातार गहराता जा रहा है और इस पर फिल्म इंडस्ट्री के अलग-अलग लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।
पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया रिएक्शन
इससे पहले भी कई कलाकार इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने रणवीर सिंह का समर्थन करते हुए कहा था, ''सिंटा (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) को रणवीर सिंह के मेंबर होने पर गर्व है। जब भी उन्हें हमारी जरूरत होती है, हम उनके साथ खड़े रहते हैं। यह बात पहले ही पब्लिक डोमेन में आ चुकी है, इसलिए मैं इस पर और कोई कमेंट नहीं करना चाहती। हम उनके लिए, उनके साथ हैं। अगर उन्हें कभी हमारी जरूरतपड़ी,, तो हम रणवीर सिंह के लिए हमेशा खड़े हैं।''
कंगना रनौत क्या कहा
कंगना रनौत ने इस विवाद पर अपना अलग ही नजरिया पेश किया था। उन्होंने कहा था, ''जब आपकी हैसियत बढ़ती है, तो दुश्मन भी बढ़ते हैं। ऐसा नामुमकिन है कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़े। ऐसे में रणवीर सिंह को समझना चाहिए कि उनकी क्या हैसियत है, जो उनके इतने दुश्मन हैं।''


Click it and Unblock the Notifications