शूटिंग के दौरान जख्मी हुए जावेद जाफरी

By Neha Nautiyal

Actor Javed Jaffrey suffered an injured leg while shooting the final scene of his upcoming film Double Dhamaal.
पता चला है कि अपनी आने वाली फिल्म 'डबल धमाल' की शूटिंग के दौरान हास्य अभिनेता जावेद जाफरी जख्मी हो गए हैं और उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पतील में भर्ती कराया गया।

दरअसल फिल्म के एक सीन में जावेद को बिस्तर पर कूदना था। वो बड़ी तेजी से बिस्तर पर कूदे और इसी दौरान उनके घुटने में चोट लग गई। इसके बाद जावेद को लीलावती अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने एक्स-रे करने के बाद बताया कि ये कोई बड़ी चोट नहीं है। मगर जावेद के घुटने में बेहद दर्द है। फिल्म की शूटिंग महबूब स्टूडियो में चल रही थी।

'डबल धमाल" नाम की इस फिल्म में संजय दत्त, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, आशीष चौधरी, कंगना रणावत और मल्लिका शेरावत भी हैं। ये फिल्म 24 जून को रिलीज होगी।

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X