फेमस एक्टर की बेटी ने सुंदर दिखने के लिए करवाई कई अंगों की सर्जरी, फिल्मों में नाम कमाने का देख रहीं ख्वाब

Alaviaa Jaffrey

Javed Jaffrey Daughter Alaviaa Jaffrey: मशहूर एक्टर जावेद जाफरी को कौन नहीं जानता। एक्टर की कई फिल्मों को लोगों ने पसंद किया है। उनकी फिल्म 'धमाल' को भला कौन भूल सकता है। यही नहीं, उन्होंने कई फिल्मों में साइड रोल एक्टर की भूमिका निभाकर खूब नाम कमाया और अब उनके बच्चों की बारी है।

जावेद जाफरी का बेटा मीजान जाफरी पहले से ही सिनेमा का हिस्सा हैं और कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। मीजान ने साल 2019 में 'मलाल' फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो शिल्पा शेट्टी के साथ फिल्म 'हंगामा 2' में भी नजर आ चुके हैं। यही नहीं जल्द ही उनकी फिल्म 'यारियां 2' रिलीज होने वाली है।

ये बात तो थी मीजान जाफरी की लेकिन जावेद की एक बेटी भी है और उसका नाम है अलाविया जाफरी। अलाविया बेहद खूबसूरत हैं और एक फेमस स्टार किड हैं। उन्होंने अपनी किलर फोटो से पूरे इंटरनेट पर कहर ढा कर रखा है। हालही में उन्होंने अपने विडियोज और फोटोस से हर जगह आग लगा कर रखी है। लेकिन अलाविया ने सुंदर दिखने के लिए सर्जरी का सहारा लिया है।

बीते समय उन्होंने एक खुलासा किया था की उन्होंने अपने लिप की सर्जरी करवाई है। जिससे वो और भी खूबसूरत दिख सके। जी हां, उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने पहली बार जून 2019 में अपने होठों को फिलर करवाया था, जब वह कॉलेज में थीं क्योंकि वह चाहती थीं कि उनके होंठ थोड़े बड़े हों। यही नहीं उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने दिसंबर 2019 में अपनी आंखों के नीचे फिलर लगवाया था क्योंकि उनके काले घेरे बहुत उभरे हुए थे। उन्होंने अपनी आंखों के नीचे फिलर्स लगवाए।

आपको बता दें अलाविया ने अब तक अपना बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 लाख फॉलोवर्स हैं और ये संख्या लगातार बढ़ रही है। फैंस अलाविया की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार रहता है।

More from Filmibeat

Read more about: javed jaffrey alaviaa jaffrey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X