महिला किरदार निभाकर खुश है जावेद

आगामी हास्य प्रधान फिल्म 'पेइंग गेस्ट' में जावेद महिला किरदार में नजर आएंगे। उन्होंने कहा, "मैं इससे पहले भी महिला का किरदार निभा चुका हूं। फिल्म 'तहलका' में मैं केवल एक दृश्य में महिला के रूप में नजर आया था लेकिन फिल्म 'मिस्टर श्रीमती' में मेरा लंबा किरदार था।"
जावेद ने कहा कि पर्दे पर एक पुरुष के लिए महिला का किरदार निभाना काफी कठिन होता है लेकिन उन्हें ऐसे किरदारों को निभाने में कोई परेशानी नहीं होती। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं के हावभाव को अच्छी तरह समझते हैं और वैसी आवाज भी निकाल लेते हैं।
फिल्म 'पेइंग गेस्ट' का निर्देशन परितोष पेंटर कर रहे हैं। फिल्म में जावेद के अलावा श्रेयस तलपडे, आशीष चौधरी, सेलिना जेटली, नेहा धूपिया, रिया सेन और सयाली भगत भी भूमिका निभाएंगे।
ashish chaudhary आशीष चौधरी जावेद जाफरी पेंइग गेस्ट बॉलीवुड श्रेयस तलपडे bollywood javed jaffery paying guest shreyas talpade vatsal seth


Click it and Unblock the Notifications