..................... Javed Aktar reacts on Mohammed Shami roza drinking water controversy Javed Aktar viral tweet on mohd shami - Hindi Filmibeat

रमजान और रोजों में पानी पीने पर मोहम्मद शमी की आई आफत, अब जावेद अख्तर बोले- 'शमी साहब मूर्खों की...'

Javed Aktar On Mohammed Shami

Javed Aktar On Mohammed Shami Roza: भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए खूब तारीफें बटोरते हैं। इसके साथ ही मोहम्मद शमी ऑफ फील्ड भी काफी चर्चाओं में बने रहते हैं। इन दिनों मोहम्मद शमी की रोजा ना रखने के कारण काफी आलोचना हो रही है। इस विवाद में अब दिग्गज कलाकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) का नाम भी जुड़ गया है।

ट्रोल हो रहे हैं मोहम्मद शमी

भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंच चुकी है। भारत की टीम आने वाले रविवार को न्यूजीलैंड के साथ फाइनल मुकाबला खेलेगी। फिलहाल, भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी चर्चा में बने हुए और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

मैच में शमी ने पी ड्रिंक

दरअसल, मोहम्मद शमी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो मैच के दौरान पानी पीते नजर आ रहे हैं। इसके बाद उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया गया कि उन्होंने रमजान में रोजा नहीं रखा है। अब दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने मोहम्मद शमी का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है।

जावेद अख्तर की प्रतिक्रिया

जावेद अख्तर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'शमी साहब, उन प्रतिक्रियावादी कट्टर मूर्खों की परवाह ना करें जिन्हें दुबई के क्रिकेट मैदान में दोपहर में आपके पानी के पानी से कोई परेशानी है। ये उनका काम नहीं है। आप महान भारतीय टीम में से एक है जो हम सभी को गर्व महसूस कर रहा हैं। आपको और हमारी पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं।'

अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के प्रेसिडेंट ने किया विरोध

गौरतलब है कि अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के प्रेसिडेंट मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मोहम्मद शमी के रोजा ना रखने पर कहा था, 'इस्लाम के जरूरी फर्ज में से एक रोजा है। अगर कोई स्वस्थ पुरुष या महिला रोज नहीं रखता है, तो वो बहुत बड़ा पाप करता है। भारत के एक फेमस क्रिकेट पर्सनैलिटी मोहम्मद शमी ने मैच के दौरान पानी या कोई ड्रिंक पिया। लोग उन्हें देख रहे थे। अगर वो खेल रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वो स्वस्थ है। ऐसी हालत में, उन्होंने रोजा नहीं रखा और पानी भी पिया। पूरी दुनिया ने उन्हें ऐसा करते देखा। इससे लोगों में गलत मैसेज जाता है रोजा ना रखकर उन्होंने एक गुनाह किया है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। शरीयत की नजर में वो एक गुनहगार हैं। उन्हें अल्लाह को जवाब देना होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X