जावेद अख्तर, ज़ोया, फरहान ने की नेपोटिज़्म की वकालत, कंगना ने पूछा - मुझे सुसाइड करने को क्यों कहा ?

बॉलीवुड में नेपोटिज़्म और अंदरी - बाहरी पर बहस तेज़ होती जा रही है और अब जावेद अख्तर, फरहान अख्तर और ज़ोया अख्तर ने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में राजदीप सरदेसाई से नेपोटिज़्म पर बात करते हुए इसके पक्ष में अपने विचार रखे हैं। ये इंटरव्यू इस वीकेंड दर्शकों के सामने होगा।

इंटरव्यू में अख्तर परिवार की कही कुछ बातें वायरल हो रही है जिस पर कंगना ने साफ पूछा है कि इनसे ये भी पूछिएगा कि मुझे सुसाइड करने को क्यों कहा?

javed-akhtar-zoya-and-farhan-defend-nepotism-kangana-asks-some-brutal-questions

इंटरव्यू के दौरान जावेद अख्तर कहते दिख रहे हैं - अगर मेरे पास पैसा है और वो मैं अपने बेटे पर लगाना चाहता हूं तो क्या ये नेपोटिज़्म हो गया? अगर ऐसा है तो हर इंडस्ट्री में नेपोटिज़्म है।

अपनी बात रखते हुए फरहान अख्तर ने कहा - अगर आप के अंदर टैलेंट है तो वो किसी ना किसी तरीके से बाहर आता ही है। ऐसा होकर ही रहता है। वहीं ज़ोया अख्तर ने पूछा अगर मैं नाई हूं तो क्या मैं अपनी दुकान अपने बेटे को संभालने दूंगा या फिर मैं शहर का सबसे अच्छा नाई ढूंढूंगा वो दुकान संभालने के लिए।

अब कंगना रनौत की टीम ने इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा है - प्रिय अख्तर परिवार, कंगना रनौत, अमरदीप रनौत की बेटी, मनाली से आती हैं। क्या उन्होंने आपसे कभी काम मांगा? आपके पास जो है वो आप अपने बच्चों को खुशी खुशी दीजिए।

कंगना की टीम ने आगे लिखा - कभी सुना है जियो और जीने दो। आप अपने बच्चों को अपने पैसे दीजिए लेकिन दूसरे के बच्चों को डराइए धमकाइए मत। अपने बच्चों से इतना प्यार करते हैं तो दूसरे के बच्चों को क्यों धमकाते हैं? आपने उसे अपने घर बुलाकर क्यों धमकाया था, इसका भी जवाब दीजिएगा। प्लीज़ इसका जवाब दीजिएगा।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X