शबाना आजमी कार एक्सीडेंट में घायल, अस्पताल में भर्ती

By Varsha Verma

गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी और अभिनेत्री शबाना आजमी सड़क हादसे में घायल हो गई हैं। खालापुर टोल प्लाजा के पास उनकी कार ट्रक से टकरा गई और ये हदसा हुआ। दरअसल वह पति जावेद अख्तर के जन्मदिन सेलिब्रेशन से लौट रही थी और वापस घर जा रही थी। इस बीच उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ और वह और उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है, वह उनके फैंस को डराने वाली हैं। दरअसल गाड़ी की हालत काफी खराब दिखाई दे रही है। गाड़ी का बंपर बुरी तरह पिचक गया है। वहीं दूसरी तस्वीर में गाड़ी से उन्हें उतारा जा रहा है, इस तस्वीर में वह खून से लथपथ नजर आ रही हैं।

Shabana Azmi car accident

फिलहाल इस घटना पर जावेद अख्तर व उनके परिवार ने किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। परिवार के सभी सदस्य अस्पताल पहुंच चुके हैं।

बता दें 17 जनवरी को जावेद अख्तर का 75वां जन्मदिन था। इस मौके पर दो पार्टी का आयोजन किया गया। सोशल मीडिया पर भी खूब शुभकामनाओं का तांता लगा।

जावेद अख्तर के बर्थडे पर दो ग्रैंड पार्टी रखी गई थी। एक पार्टी 16 जनवरी को रेट्रो थीम पर आयोजित हुई थी। जहां दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X