Salim Javed: सलीम खान की हालत देख फटा जावेद अख्तर का कलेजा, तेज कदमों से अस्पताल में दौड़े
Javed Akhtar Vistis Salim Khan: बॉलीवुड के मशहूर लेखक और अभिनेता सलीम खान लीलावती अस्पताल में ICU में भर्ती है और उनका इलाज जारी है। सलीम खान को देखने के लिए पूरे खान परिवार से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज लीलावती अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं। अब दिग्गज फिल्म मेकर जावेद अख्तर सलीम खान का हाल जानने के लिए लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं।

जावेद अख्तर का वीडियो सामने आया है उन्हें पैपराजी ने गाड़ी से उतरकर तेज कदमों से लीलावती अस्तपाल के अंदाज जाते स्पॉट किया है। इस दौरान जावेद अखतर अपने दोस्त से मिलने जाते वक्त काफी भावुक और इमोशनल दिखाई दे रहे थे।
Javed Akhtar was spotted visiting Salim Khan at the hospital. #zoompapz
— @zoomtv (@ZoomTV) February 17, 2026
[ Celebrity spotted, Bollywood, Zoom TV ] pic.twitter.com/haotikk50d
जानकारी के लिए आपको बता दें किसलीम खान के डॉ. जलील पारकर ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा, यह सच है कि मिस्टर सलीम खान (मशहूर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता) और जो खुद एक आइकन हैं, उन्हें सुबह 8.30 बजे लीलावती हॉस्पिटल के ICU में डॉ. जलील पारकर की देखरेख में भर्ती कराया गया है। उन्हें उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लाए थे, जिसके बाद इलाज शुरू किया गया और मिस्टर सलीम खान को पहली मंजिल पर इंटेंसिव केयर में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट) और डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। रिश्तेदारों की रिक्वेस्ट का सम्मान करते हुए आज और जानकारी शेयर नहीं की जा रही है। हालांकि, कल सुबह 11 बजे हम रिश्तेदारों की सहमति से और मरीज की गोपनीयता को पूरी तरह बनाए रखते हुए एक प्रेस बुलेटिन देंगे। वह स्टेबल हैं लेकिन उनके क्लिनिकल स्टेटस को ध्यान में रखते हुए उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सलीम खान को रक्त का थक्का (ब्लड क्लॉट) होने का पता चला है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें घर पर असहज महसूस होने लगा था जिसके बाद परिवार के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और मुंबई के लीलावती अस्पताल में सलीम खान का इलाज चल रहा है, जिसके चलते पूरा खान परिवार अस्पताल में मौजूद है। वहीं दिग्गज राइटर की पहली पत्नी सलमा खान को भी अस्पताल पहुंचते हुए देखा गया।


Click it and Unblock the Notifications











