पालघर में साधुओं के हत्या पर भड़के जावेद अख्तर- ट्वीट करते हुए बोली ये बड़ी बात
इस समय देश भर में कोरोना महामारी के कारण लोग घरों में हैं और काफी ज्यादा परेशान हैं। ऐसे में एक एक घटना हुई जिसने लगभग सभी को हिलाकर रख दिया। हम बात कर रहे हैं दो साधुओं और उनके ड्राइवर की जिनकी मॉब लिंचिंग हुई है। मॉब लिंचिंग के वीडियो से आम लोगों से लेकर बॉलिवुड सिलेब्रिटीज तक भी स्तब्ध हैं। यह वीडियो महाराष्ट्र के पालघर के पास के एक गांव का है जहां लॉकडाउन के बीच सैकड़ों लोगों की भीड़ ने 3 लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि ये तीनो लोग मुंबई के थे और ये एक अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए सूरत जा रहे थे। रास्ते में इन्हें गाड़ी से उतारकर चोर होने के शक में पीट-पीट कर मारा डाला गया। इस घटना पर लोग काफी रोष जता रहे हैं।
अपने ऊपर बने कोरोना मीम को देख भड़क गए सौरभ शुक्ला- पुलिस और सीएम से की शिकायत


Click it and Unblock the Notifications