उन्नाव रेप केस- कुलदीप सेंगर की सजा के बाद जावेद अख्तर का ट्वीट- 'देखते हैं कब बीमार होते हैं'

मशहूर लेखक जावेद अख्तर को लेकर मशहूर है कि वो हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखते हैं और खुद की उपस्थिति दर्ज करवाते हैं। काफी समय से देश में चल रहे नागरिकता कानून के विरोध में भी उन्होने काफी ट्वीट्स किए थे। लेकिन इस समय उनका एक ट्वीट सामने आया है जो कि उन्नाव के कुलदीप सिंह सेंगर के लिए था। गौरतलब है कि हाल ही में कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट ने रेप के आरोप में दोषी साबित करते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

इस पर जावेद अख्तर ने ट्वीट किया है कि.. 'बालात्कारी कुलदीप सेंगर को अदालत ने अजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अब देखते हैं कि वह कितनी जल्दी अस्वस्थ होकर अस्पताल में भर्ती होते हैं।'

javed akhtar, जावेद अख्तर

बता दें कि जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर काफी ज्यादा कमेंट्स आ रहे हैं और लोग अपनी अपनी बात कह रहे हैँ। बता दें कि कुलदीप पर रेप के बाद पीड़िता के परिवार को जान से मरवाने का भी आरोप था।

फिलहाल वो जेल में हैं। पूर्व विधायक पर आजीवन कारावास के अलावा 25 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है जिसका कुछ हिस्सा पीड़िता के परिवार को भी दिया जाएगा। फिलहाल आप पढ़िए जावेद अख्तर का ये ट्वीट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X