हाथरस कांड के आरोपी ने लिखी चिट्ठी, जावेद अख्तर बोले, कोई बेवकूफ ही इस पर भरोसा करेगा
इस समय देश में कई ऐसे मामले मामले सामने आ रहे हैं जो कि काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं और हाल ही में यूपी के हाथरस में दलित युवती की हत्या और उसके साथ हुए कथित गैंगरेप के मामले ने भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं। बता दें कि इस मामले में हिंदी फिल्मों के सितारे भी किसी तरह से चुप नहीं रहे हैं और लगातार अपनी बात कहते हुए आवाज उठा रहे हैं। इस बीच केस में एक नया बयान सामने आया है जो कि एक आरोपी युवक के द्वारा दिया गया है।
उसका कहना है कि युवती की हत्या उनकी मां और भाई ने मिलकर की थी। जैसे ही ये बयान सामने आया.. हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने इस पर रिएक्ट किया है। उन्होने इस बयान पर पूरी तरह से नाराजगी जताई है। इस आरोपी ने जेल से एक पत्र लिखा है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है कि वो पूरी तरह से निर्दोष है वो पीड़िता का अच्छा दोस्त था। उसको इस मामले में फंसाया गया है।
Reaction- रणबीर कपूर के गाने पर जमकर नाचीं नीतू कपूर, फैंस ने इस तरह से किए कमेंट


Click it and Unblock the Notifications