आपका परिवार नास्तिक है फिर राखी पर भरोसा कैसे? यूजर के इस सवाल पर जावेद अख्तर का जवाब
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर लेखक और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट्स और पोस्ट के कारण चर्चा में रहने वाले जावेद अख्तर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। बता दें कि जावेद अख्तर ने इस बार एक यूजर को जवाब दिया जो उनको रक्षाबंधन पर ट्रोल करने की कोशिश कर रही थी। दरअसल जावेद अख्तर ने हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी जिसमें उनका बेटा फरहान अख्तर और बेटी जोया अख्तर नजर आ रही हैं।
ये रक्षाबंधन की तस्वीर है और फरहान को जोया राखी बांधती हुई नजर आ रही है। इसको साझा करते हुए जावेद अख्तर ने लिखा है.. "फरहान, जोया और एक राखी।"

इसके बाद वो लगातार सवालो से घिरे रहे लेकिन एक यूजर को उन्होने जवाब दिया है। दरअसल यूजर ने इस तस्वीर पर लिखा था कि.. "आपकी फैमिली तो नास्तिक है ना? तो फिर इस बार पर विश्वास कहां से आया कि राखी का धागा बांधने पर भाई अपनी बहन की रक्षा करता है। ये तो एक हिंदू धार्मिक विश्वास है।"
इस बात का जवाब देते हुए जावेद अख्तर ने लिखा है कि "हमारे लिए रक्षाबंधन का त्योहार भारतीय संस्कृति का एक बेहतरीन ट्रेडिशन है।" इसके अलावा एक यूजर ने लिखा था कि.. बड़ी जल्दी याद आया?
इसपर भी जावेद अख्तर ने जवाब देते हुए लिखा है कि.. 'इतने दुखी क्यों रहते हो बेटा? जिंदगी में खुश रहने की कोशिश करो।' जावेद अख्तर अपने बेबाक उत्तरों के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं।


Click it and Unblock the Notifications