जावेद अख्तर ने 'वंदे मातरम' का हिन्दी अनुवाद किया

बंकिम चंद चैटर्जी द्वारा रचित वंदे मातरम गीत मूल रूप से संस्कृत में लिखा गया है। इस गीत के अनुवाद में आने वाली दिक्कतों को लेकर अख्तर का कहना है, "अगर आप किसी कृति से प्रेरित हैं तो आपको उससे इतनी शक्ति मिलेगी कि आपको कठिन काम भी आसान लगने लगेगा।"
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'खेलें हम जी-जान से' तीन दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म का संगीत बुधवार को जारी किया गया।
फिल्म की कहानी स्वतंत्रता पूर्व भारत पर आधारित है। फिल्म में आज के बांग्लादेश के चटगांव शहर में 18 अप्रैल, 1930 में हुए हमलों और उसके बाद के प्रभाव की सच्ची घटना को दिखाने का प्रयास किया गया है।
अख्तर इससे पहले भी गोवारिकर के साथ कई फिल्मों में काम कर चु्के हैं। वह 'लगान', 'स्वदेश', 'व्हाट्स योर राशि' और इतिहास पर आधारित फिल्म 'जोधा-अकबर' के लिए भी गीत लिख चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











