कोलावरी पर निकाली खुन्नस, जावेद ने कहा बकवास है गाना

इंटरनेट पर कोलावरी डी की दीवानगी का आलम यह है कि अब तक इस गाने को 1 करोड़ 31 लाख से भी अधिक लोगों ने देखा है। लेकिन इस गाने के लिए गीतकार जावेद अख्तर ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया है उनका कहना है कि कोलावरी डी- सब कपड़ों की तारीफ कर रहे हैं लेकिन बादशाह नंगे हैं। ट्यून साधारण है, गायकी स्तरहीन है, शब्द संवेदनशीलता का अपमान हैं।
केवल जावेद अख्तर ही नहीं बल्कि विवादित लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भी इस गीत की आलोचना करते हुए ट्वीट किया कोलावरी डी जैसा संगीत समृद्ध भारत जैसे देश में कैसे लोगों को पसंद आ रहा है। यह अराजकता है या फिर छुपी हुई फूहड़ता खुल कर बाहर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











