..................... Javed Akhtar talks about Dangal and reviews it on twitter - Hindi Filmibeat

#Brilliant: 70 दिन में 700 करोड़ का दंगल प्लान...सलामी ठोंक लीजिए

आमिर खान दंगल का प्रमोशन जितने बेहतरीन तरीके से कर रहे हैं, वाकई कोई भी सलामी ठोंक सकता है। जब से आमिर खान ने फिल्म पूरी की है, तब से फिल्म की स्क्रीनिंग बॉलीवुड हस्तियों के लिए कई बार की जा चुकी है।

और आए दिन कोई ना कोई फिल्म की तारीफों के पुल बांधे जा रहा है। इससे फिल्म को लेकर शानदार माहौल बन रहा है। शबाना आज़मी, करण जौहर, तरण आदर्श के बाद अब जावेद अख्तर ने दंगल की तारीफ की।

Dangal promotions kickstart

अख्तर साहब की मानें तो वाकई पिछले 10 सालों में दंगल से शानदार कोई फिल्म बनी ही नहीं है और इसके लिए दंगल की पूरी कास्ट और क्रू को बधाई दी जानी चाहिए।
[#SCORE: अक्षय, ऋतिक, सलमान, अजय, आमिर...किसके पास क्या है!]

फिल्म को रिलीज़ होने में अभी 70 दिन बचे हैं और आमिर खान के पास पूरा दंगल प्लान तैयार है। पहले तो वो दीवाली से पहले ही फिल्म का भव्य ट्रेलर लॉन्च करने वाले हैं। और इस ट्रेलर लॉन्च में फिल्म को लेकर काफी स्थिति साफ हो जाएगी।

लेकिन जिस तरह बॉलीवुड दंगल को लेकर माहौल बना रहा है, ये तो तय है कि इस बार आमिर खान को वर्ल्डवाइड 700 करोड़ पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।
["सोचा शाहरूख भी कुछ अच्छी फिल्में कर ले...इसलिए की REJECT"]

आमिर खान ने टीम के लिए एक बेहतरीन मार्केटिंग प्लान निकाल लिया है। और ये प्लान है सुलतान की गलतियां। आमिर फिल्म को उन गलतियों के सहारे प्रमोट करने जा रहे हैं जो सुलतान ने की।

दरअसल, आमिर ने खुद को पीछे कर दिया है और दंगल में अपनी बेटियों को आगे करने का फैसला किया है। फिल्म को महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को उठाते हुए प्रमोट किया जाएगा, वो सबसे बड़ी गलती जो सुलतान में सलमान खान से हो गई।

आमिर खान ने अपनी टीम को सख्त हिदायत दी है कि महिला और उनके मुद्दों को जितना उठाया जा सकता है उठाया जाए। दंगल ना पहलवानी के बारे में होगी, ना पहलवान के बारे में क्योंकि ये दोनों चीज़ें सलमान इस्तेमाल कर चुके हैं। दंगल होगी दो पहलवान लड़कियों के बारे में और यही मुद्दा सलमान ने सुलतान में छोड़ दिया।

करण जौहर दंगल देख चुके लोगों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं और उन्होंने ट्विटर पर लिखा - हाल ही में दंगल देखी। पिछले दशक से अब तक इतनी बेहतरीन फिल्म नहीं बनी है।

दंगल देखने के बाद शबाना आज़मी ने ट्वीट किया कि फिल्म शानदार है और इससे बेहतर बर्थ डे गिफ्ट उन्हें नहीं मिल सकता। शबाना आज़मी ने आगे लिखा कि आमिर खान एक बार फिर बेहतरीन अंदाज़ में सबके सामने होंगे।

पोस्टर ने जीता दिल
दंगल ने अपने पोस्टर से ही सबका दिल जीत लिया था। ये पोस्टर है ही इतना शानदार। पहली बात तो ये कि पोस्टर हिंदी में हैं और सबसे तुरंत कनेक्ट हो रहा है, दूसरी बात ये कि काफी समय बाद आप कोई पोस्टर बिना किसी फोटोशॉप के देखेंगे। और तीसरी और सबसे ज़रूरी बात, पोस्टर पूरी फिल्म का पंच एक बार में दिखा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X