..................... Javed Akhtar Talks About Alcoholism And Dealing With Anger Issues - Hindi Filmibeat

Javed Akhtar ने खोला अपना राज, कहा- 'शराब की घूंट जाते ही मैं शैतान बन जाता था और फिर...'

Javed Akhtar

Javed Akhtar On Alchoholism: जावेद अख्तर अपने बेहतरीन गीतों और कविताओं के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि कैसे उन्होंने अपने करियर के टॉप पर आने के बाद गुस्सा और शराब की लत से डील किया और इसने उन्हें कितना नुकसान पहुंचाया है।

वी आर युवा के साथ बातचीत में, उनसे उनके गुस्से की समस्याओं और शराब की लत के उस दौर से कैसे बाहर निकले, इस बारे में पूछा गया। इसे अपने जीवन के सबसे मुश्किल पलों में से एक बताते हुए, उन्होंने कहा कि उन्होंने गुस्से और कड़वाहट की भावनाओं को बोतल में बंद कर लिया था जो शराब पीने के बाद बाहर निकल आती थी।

अख्तर ने कहा, "शायद बोतलबंद भावनाएं, गुस्सा जिसकी आप बात करते हैं, या कड़वाहट... यही कारण है कि शराब पीने के बाद मैं अक्सर आक्रामक हो जाता था, जो कि मैं अक्सर नहीं होता था। बिल्कुल नहीं हुआ ना ही था। पी के कोई दूसरा शैतान निकल आता था।"

शराब छोड़ने के बारे में उन्होंने कहा, "मैंने जीवन में जो कुछ अच्छे काम किए हैं, उनमें शराब छोड़ना भी शामिल है। 31 जुलाई, 1991 को मैंने आखिरी बार शराब पी थी। उसके बाद मैंने कभी शैंपेन का एक घूंट भी नहीं लिया। यहां तक ​​कि जश्न के दौरान भी नहीं।"

जावेद अख्तर ने कहा- "बहुत समय बर्बाद हुआ उसमें। मैंने अपने जीवन का कम से कम एक दशक बर्बाद किया, जहां मैं बहुत कुछ कर सकता था, लेकिन इन सबकी वजह से मैंने इसे बर्बाद कर दिया। मैं बहुत कुछ कर सकता था, जैसे कोई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट सीख सकता था, फ्रेंच या फारसी जैसी कोई दूसरी भाषा सीख सकता था। मेरे पास समय और सुविधा थी, लेकिन मैंने अपना समय बर्बाद किया, जो अच्छा नहीं है। मुझे अभी बहुत कुछ सीखना है।"

जावेद अख्तर ने भारतीय सिनेमा में अपने योगदान के लिए भारत के दो सबसे बड़े सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री और पद्म भूषण जीते हैं और पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं।

Read more about: javed akhtar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X