आर्यन खान ड्रग केस: भड़के जावेद अख्तर- कीचड़ उछालने में मजा आता है, कीमत चुका रहे हैं

By Filmibeat Desk

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग केस में गिरफ्तारी के बाद लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। आर्यन खान के केस को लेकर बॅालीवुड ने खुले तौर पर सोशल मीडिया के जरिए शाहरुख खान के प्रति अपना सपोर्ट दिखाया है। कई बड़े नाम जैसे ऋतिक रोशन से लेकर सलमान खान तक शाहरुख खान के साथ इस कठिन समय में खड़े हैं।

इस बीच अब एक सवाल के जवाब में गीतकार जावेद अख्तर ने यह साफ तौर पर कहा है कि बॅालीवुड और इंडस्ट्री को एक बड़ी कीमच चुकानी पड़ रही है। गीतकार जावेद अख्तर ने इसे लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।

Aryan Khan

मुंबई के जुहू स्थित एक बुक स्टोर में चेंजमेंकर्स नाम की किताब के लांच के अवसर पर जावेद अख्तर ने शाहरुख और आर्यन खान के लिए एक सवाल के जवाब में अपना समर्थन दिखाया है। जावेद अख्तर ने कहा है जांच के आधार पर कई बड़े नाम और सेलेब्स को निशाना बनाया जा रहा है।

जावेद अख्तर का बड़ा बयान

जावेद अख्तर का बड़ा बयान

मीडिया रिपोर्ट अनुसार जावेद अख्तर ने कहा है कि मैं यही कहना चाहूंगा कि एक पोर्ट पर बिलियन डॅालर की कोकीन मिलती है और एक जगह कहीं क्रूज पर 1200 लोग मिलते हैं तो वहां पर 1.30 लाख की चरस बरामद की जाती है। फिर यह एक बहुत बड़ी राष्ट्रीय खबर बन जाती है।

बिलियन डॅालर कोकीन के बारे में बात नहीं

बिलियन डॅालर कोकीन के बारे में बात नहीं

लेकिन बिलियन डॅालर कोकीन के बारे में मैंने हेडलाइन तक नहीं देखी। पांचवे या छठवें पेज पर खबर आ जाती है। इसके बाद बोला जाता है कि इस पोर्ट पर हम जहाज नहीं आने देंगे। लेकिन जो मिला है, उसके बारे में तो पहले बात करो।

बॅालीवुड को चुकानी पड़ रही है कीमत

बॅालीवुड को चुकानी पड़ रही है कीमत

अपनी बात को आगे रखते हुए जावेद अख्तर ने यह भी कहा कि हाई प्रोफाइल होने की कीमत बॅालीवुड को चुकानी पड़ रही है। जब आप हाई प्रोफाइल होते हैं तो किसी को नीचे खींचने में, पत्थर फेंकने में और कीचड़ उछालने में सबको मजा आता है। अगर आप कुछ भी नहीं हैं तो किसको मजा आएगा आप पर पत्थर फेंकने में?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X