करण जौहर के बच्चों को मिला सबसे प्यारा तोहफा..इमोशनल हुआ परिवार
जावेद अख्तर ने करण जौहर के बच्चों यश और रूही को एक बहुत प्यारा गिफ्ट दिया है। जावेद अख्तर ने उनके लिए खुद कविता लिखी है।
करण जौहर के दोनों बच्चे यश और रूही जब से हॉस्पिटल से लौटे हैं उनसे मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। हर सुपरस्टार करण जौहर से मिलने उनके घर पहुंच रहा है। करण जौहर के दोनों बच्चों को शब्दों के जादुगर जावेद अख्तर ने एक बहुत ही प्यारा गिफ्ट दिया है जिसकी तस्वीर देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।
जी हां दरअसल यश और रूही के लिए जावेद अख्तर ने खुद कविता लिखी है जिसे फ्रेम करा कर उन्होंने यश और रूही को दिया। ये कविता वाकई बहुत प्यारी है जिसे पढ़कर आप इमेजिन कर सकते हैं करण जौहर और उनका परिवार कितना खुश हुआ होगा।

भल इसे समझने के लिए दोनों फिलहाल काफी छोटे हैं लेकिन बड़े होने के बाद ये उनकी सबसे खूबसूरत यादों में शामिल होगी। यश और रूही को अभी कुछ दिनों पहले ही करण जौहर अस्पताल से घर लेकर आए हैं। समय से पहले जन्म लेने के कारण दोनों काफी समय तक अस्पताल में थे।
कऱण जौहर ने जावेद अख्तर के इस गिफ्ट की तस्वीर ट्वीट कर फैन्स के साथ शेयर भी की है और जावेद अख्तर को धन्यवाद देते हुए कहा भी है कि इसे देखकर वो काफी इमोशनल हो गए।


Click it and Unblock the Notifications