..................... पाकिस्तान को लताड़ लगाने के बाद Javed Akhtar ने अपने ही बयान को लेकर कही ये बात? Javed Akhtar speaks on his statement as he slams Pakistan on Mumbai Attack! - Hindi Filmibeat

पाकिस्तान को लताड़ लगाने के बाद Javed Akhtar ने अपने ही बयान को लेकर कही ये बात?

javed akhtar

Recommended Video

Javed Akhtar ने बताया कैसा था दिए गए 26/11 हमलों के बयान के बाद पाकिस्तानियों का रिएक्शन| FilmiBeat

गीतकार जावेद अख्तर बीते दिन से काफी चर्चा में हैं और इसका कारण है उनकी एक स्पीच जोकि उन्होने पाकिस्तान में जाकर की थी। इस दौरान जावेद अख्तर ने 26/11 के मुंबई हमलों को लेकर पाकिस्तान को आईना दिखाया था। उन्होने कहा था कि, आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं। जैसे ही जावेद अख्तर का ये वीडियो वायरल हुआ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

अब इस बयान पर खुद जावेद अख्तर ने रिएक्शन दिया गया है। जावेद अख्तर ने कहा, "वे सभी ताली बजा रहे थे," उन्होने कहा "वे मुझसे सहमत थे।" इसके अलावा जावेद अख्तर ने कहा,

"ऐसे कई लोग हैं जो भारत की प्रशंसा करते हैं और हमारे साथ संबंध बनाना चाहते हैं। हम देशों को एक अखंड मानते हैं। ऐसा नहीं है। हम उन लाखों लोगों से कैसे जुड़ सकते हैं जो भारत से जुड़ना चाहते हैं।"

पाकिस्तान में जावेद अख्तर ने कहा था

पाकिस्तान में जावेद अख्तर ने कहा था

इस दौरान जावेद अख्तर एनडीटीवी से बात कर रहे थे। पाकिस्तान में जावेद अख्तर ने कहा था, ''हमने आपके सिंगर्स के शो हमेशा भारत में किए हैं और उनका काफी सम्मान हुआ है, आपके यहां तो लता मंगेशकर का एक भी शो नहीं हुआ। मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड आपके यहां आज भी खुलेआम घूम रहा है। इस बात से अगर भारतीयों के अंदर नाराजगी है तो आपको बुरा नहीं लगना चाहिए।'

दिग्गजों ने जावेद अख्तर पर बात की

दिग्गजों ने जावेद अख्तर पर बात की

इसके बाद कंगना रनौत से लेकर देश के कई दिग्गजों ने जावेद अख्तर पर बात की थी और उनकी जमकर तारीफ की थी।

बेबाकी से अपनी बात कहते हैं

बेबाकी से अपनी बात कहते हैं

हालांकि देश के बड़े नेताओं की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। जावेद अख्तर को लेकर मशहूर है कि वो काफी बेबाकी से अपनी बात कहते हैं और इसका एक नजारा पाकिस्तान में देखने को मिला।

आईना दिखाया जाए

आईना दिखाया जाए

लोगों का कहना है कि ये जिगर वाली बात है कि किसी के देश में जाकर उसको इस तरह से आईना दिखाया जाए।

Read more about: javed akhtar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X