बॉलीवुड और ड्रग्स मामले में जावेद अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, कह डाली इतनी बड़ी बात
बॉलीवुड के मशहूर लेखक जावेद अख्तर को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर किसी ना किसी मामले में बोलते रहते हैं। उनके लेकर मशहूर है कि वो अपनी बात काफी ज्यादा बेबाकी से रखते हैं। बता दें कि इस समय अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर काफी खबरें सामने आ रही हैं और वो ड्रग्स माफियाओं पर हमलावर हैं। इस मामले में बॉलीवुड की दोहरी राय है लेकिन इस समय जावेद अख्तर का एक बयान सामने आया है जो कि चर्चा में छा रहा है।
'ड्रग्स की बात करें तो ये अपने समाज की एक दुर्भावना है। मैने सिर्फ ड्रग्स के बारे में सुना है। ड्रग्स मैने अपनी आंखो से कभी नहीं देखा, युवा इसका इस्तेमाल करते हैं इस बारे में मैने सुना है।

ड्रग्स वर्तमान समय में सिर्फ इंडस्ट्री के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक गंभीर समस्या है। हम सबको इस पर गौर करना चाहिए।' इसके अलावा जावेद अख्तर ने कई बातें करते हुए चीजें साफ की हैं और कहा है कि वो नहीं जानते हीं कि ड्ग्स कानूनी है या गैरकानूनी है।
कंगना रनौत ने कुछ समय पहले कई बड़े बडे़ लोगों का नाम लेते हुए ड्रग्स के विषय में बात की थी और खबर है कि कंगना रनौत ने कहा है कि वो कई लोगों का भंडाफोड़ करने वाली हैं।
इस समय जावेद अख्तर की ये प्रतिक्रिया काफी तेजी से वायरल हो रही है और निश्चित ही इस पर किसी ना किसी सेलिब्रिटी का रिएक्शन आएगा। जावेद अख्तर काफी समय बाद इस मामले में बोले हैं।


Click it and Unblock the Notifications